राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा पर ईडी का खतरा बढ़ा
ये तो सब जानते है कि राहुल गांधी के जीजा रॉबर्ट वाड्रा आज कल बुरी तरह से फंसे हुए है। मगर अब उन पर ईडी का खतरा लगातार बढ़ता ही जा रहा है। यहाँ तक कि इस मामले में उनकी पत्नी प्रियंका भी उनकी कुछ खास मदद नहीं कर पा रही है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रॉबर्ट वाड्रा पर पहले से ही मनी लॉन्ड्रिंग और घोटाला करने जैसे कई बड़े इल्जाम लगे हुए है। ऐसे में अब इस मुद्दे को लेकर ईडी ने भी रॉबर्ट वाड्रा पर अपने शिकंजा कस दिया है। बता दे कि मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में बीते बुधवार को ईडी ने रॉबर्ट वाड्रा से काफी गहरी पूछताछ की थी। आपको जान कर हैरानी होगी कि यह पूछताछ करीब पांच घंटे तक चली थी। हालांकि यह पूछताछ रॉबर्ट वाड्रा के घर पर ही की गई थी।

राहुल गांधी के जीजा..
अब जाहिर सी बात है कि रॉबर्ट वाड्रा गांधी परिवार के दामाद है। तो ऐसे में जब मीडिया वालो को उनकी पूछताछ के बारे में पता चला तो मीडिया में हंगामा सा मच गया। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो मीडिया वाले रॉबर्ट वाड्रा की सच्चाई के बारे में जानना चाहते थे। हालांकि इस पूछताछ के दौरान ईडी को कुछ भी खास पता नहीं चला और न ही उन्हें इस मामले को लेकर पूरी जानकारी हासिल हुई। जिसके चलते ईडी ने दोबारा रॉबर्ट वाड्रा को पूछताछ के लिए बुलाया है। यही वजह है कि अब मीडिया वाले इस केस में काफी दिलचस्पी दिखा रहे है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ईडी एक बार फिर से रॉबर्ट वाड्रा से पूछताछ करेगी।
मगर इस बार ये सिलसिला कितने समय तक चलेगा, इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। वैसे इसमें कोई शक नहीं कि रॉबर्ट वाड्रा पर जो खतरा मंडरा रहा है, उसे लेकर न केवल प्रियंका गांधी बल्कि पूरा गांधी परिवार ही काफी परेशान है। वही जब रॉबर्ट वाड्रा के वकील सुमन ज्योति खेतान से यह पूछा गया कि राहुल गांधी के जीजा यानि रॉबर्ट से क्या पूछताछ की गई। तो ऐसे में उन्होंने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक वह इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। इसके साथ ही वकील ने ये भी कहा कि रॉबर्ट को जब भी ईडी द्वारा बुलाया जाएगा, तब वह ईडी के सामने पेश जरूर होंगे।
फ़िलहाल तो इस मामले को लेकर पूरी कांग्रेस पार्टी में हलचल मची हुई है। वही कांग्रेस पार्टी इसे केंद्र सरकार की साजिश का नाम दे रही है।
राजनीती से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



