जश्न मनाने के दौरान मैदान पर ही बाइक से गिरे कुशल मेंडिस
विश्व कप 2019 में श्रीलंका का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था और श्रीलंकाई टीम लीग मैचों में भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। जिसकी वजह से वह अंतिम चार में जगह बनाने में नाकामयाब रही थी। मगर विश्वकप समाप्त होने के बाद जब श्रीलंका की टीम ने बांग्लादेश के साथ अपनी पहली घरेलू सीरीज खेली तो उसने उसने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। लंका की टीम ने बांग्लादेश की टीम को तीन एकदिवसीय मैचों में हराकर श्रृंखला अपने नाम कर ली। तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका ने सभी मैच जीत लिया। श्रीलंकाई टीम के इस तरह के प्रदर्शन से सभी हैरान हैं कि आखिर विश्व कप में खराब प्रदर्शन करने वाली टीम ने अचानक इतना अच्छा प्रदर्शन कैसे कर लिया। मैच जीतने के बाद जश्न मनाने के दौरान श्रीलंका टीम के खिलाड़ी कुशाल मेंडिस मैदान पर ही बाइक से गिर पड़े।
कुशाल मेंडिस के साथ हुआ हादसा

दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार एंजेलो मैथ्यूज को मिला। पुरस्कार में उन्हें एक टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक मिली थी। जिसको कुशल मेंडिस मैदान पर ही चलाने लगे। जब कुशल मेंडिस मैदान पर बाइक चला रहे थे उसी समय बाइक अचानक स्लिप कर गई और मेंडिस मैदान पर ही बाइक सहित गिर पड़े। जिसके बाद मैदान में उपस्थित सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें उठाया। हालांकि उन्हें ज्यादा चोटें नहीं आई हैं।
श्रीलंका ने जीत लिया तीसरा वन डे
दरअसल बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में श्रीलंका के कप्तान करुणारत्ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। श्रीलंका ने कुशल मेंडिस के 54 और एंजेलो मैथ्यूज के 87 रनों की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 294 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम कुल 172 रन ही बना सकी। इस तरह वह 122 रनों से मैच हार गई। मैच के बाद जस्न मनाने के दौरान कुशल मेंडिस के साथ हादसा हो गया।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



