श्रीदेवी की मौत को हत्या बताए जाने पर पति बोनी कपूर ने दिया यह जवाब
बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार कही जाने वाली श्रीदेवी की मौत पिछले साल 24 फरवरी को दुबई में एक होटल में बात तब में डूबने के दौरान हो गई थी। श्रीदेवी वहां पर अपने भतीजे मोहित की शादी में गई थीं। जिस दिन श्रीदेवी की मौत हुई थी। उसी दिन श्रीदेवी के पति उन्हें सरप्राइज़ देने दुबई पहुंचे थे। श्रीदेवी के अलावा पूरा परिवार शादी अटेंड करने के बाद वापस चला आया था। मगर श्रीदेवी कुछ और दिन वहां पर रुक गई थीं। श्रीदेवी की मौत को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आई। मगर हाल ही में केरल के डीजीपी और आईपीएस अधिकारी ऋषिराज सिंह ने श्रीदेवी की मृत्यु एक हत्या बता कर फिर से एक नई बहस छेड़ दी है। जिसका जवाब श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने दिया।
बोनी कपूर ने दिया जवाब
दरअसल केरल के डीजीपी और आईपीएस अधिकारी ऋषिराज सिंह ने अपने दोस्त डॉक्टर उमादथन पर एक आर्टिकल लिखा है। उनके दोस्त उमादथन एक बहुत ही बड़े फॉरेंसिक डॉक्टर थे। आर्टिकल में लिखा गया है कि उनके डॉक्टर दोस्त ने उन्हें बताया था कि श्रीदेवी की मौत कोई स्वाभाविक मौत नहीं बल्कि एक हत्या थी। इसका जवाब देते हुए श्रीदेवी की पति बोनी कपूर ने कहा है कि यह एक बकवास बात है। इस तरह की बातों पर कोई ध्यान नहीं देना चाहिए। इस तरह की बातें आती रहेंगी। मगर यह सब काल्पनिक बातें हैं। बोनी कपूर आईपीएस अधिकारी के आर्टिकल से बिल्कुल भी खुश नहीं नजर आए।
डॉक्टर ने कही थी यह बात
आईपीएस अधिकारी ऋषिराज सिंह ने अपने आर्टिकल में जिस दोस्त का जिक्र किया है उन्हें क्राइम और मर्डर मिस्ट्री के मामलों का एक्सपर्ट माना जाता था। पिछले ही महीने उनकी मृत्यु हो गई है। मगर केरल की सरकार ने एक अलग पद बनाकर उन्हें सेवा में लिया हुआ था। लीबिया की सरकार भी उनसे कई मामलों में मदद लिया करती थी। उन्होंने ही अपने दोस्त हैं ऋषिराज सिंह को बताया था कि शराब पीने के बाद भी कोई भी व्यक्ति 1 फीट के बाथटब में डूब नहीं सकता है। किसी ने जरूर बाहर से दबाव बनाकर श्रीदेवी को बाथटब में डुबाया होगा।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



