जीजा सालीBollywood Featured Article News हिन्दी लेख 

ये है बॉलीवुड की 6 मशहूर जीजा साली की जोड़ियां, नंबर 4 वाली जोड़ी तो एक फिल्म में कर चुकी है खूब रोमांस

यूँ तो आपने बॉलीवुड की दुनिया में कई रिश्ते बनते और बिगड़ते हुए देखे होंगे. मगर आज हम आपको बॉलीवुड की उन जोड़ियों से रूबरू करवाने जा रहे है, जो रिश्ते में एक दूसरे के जीजा और साली लगते है. यानि हम आपको बॉलीवुड की 6 प्रसिद्ध जीजा साली की जोड़ियों से रूबरू करवाना चाहते है. यक़ीनन इन जीजा साली की जोड़ियां देख कर आप भी चौंक जायेंगे. तो चलिए अब आपको बॉलीवुड की इन मशहूर जीजा साली की जोड़ियों के बारे में विस्तार से बताते है.

१. अक्षय कुमार और रिंकी खन्ना.. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अक्षय कुमार ने बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना से शादी की है. और रिंकी खन्ना ट्विंकल की छोटी बहन है. तो इस लिहाज से वह रिश्ते में अक्षय कुमार की साली लगती है. यानि इन दोनों की जोड़ी जीजा साली की जोड़ियों में सबसे पहले स्थान पर आती है.

२. आदित्य चोपड़ा और काजोल.. अब यूँ तो काजोल आदित्य चोपड़ा की कई फिल्मो में काम कर चुकी है. मगर तब उन्हें यह नहीं मालूम था कि एक दिन वह आदित्य चोपड़ा की साली बन जाएँगी. दरअसल आदित्य चोपड़ा ने रानी मुखर्जी से शादी की है और रानी रिश्ते में काजोल की बहन है. तो इस लिहाज से आदित्य और काजोल रिश्ते में जीजा और साली लगते है.

३. शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरी.. वैसे ये बात बहुत कम लोग जानते है कि पद्मिनी कोल्हापुरी शक्ति कपूर की पत्नी की बहन है. जी हां शक्ति कपूर ने शिवानी से शादी की है. जो रिश्ते में बॉलीवुड एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी की बहन है. तो इस लिहाज से शक्ति कपूर और पद्मिनी की जोड़ी भी जीजा साली की जोड़ियों में शामिल है.

४. सैफ अली खान और करिश्मा कपूर.. अब ये तो सब को मालूम ही है कि सैफ ने करिश्मा की बहन करीना के साथ सात फेरे लिए है. तो ऐसे में करिश्मा और सैफ अली खान रिश्ते में एक दूसरे के जीजा साली लगते है. वैसे आपको बता दे कि फिल्म हम साथ साथ है में सैफ और करिश्मा जम कर रोमांस भी कर चुके है.

५. अजय देवगन और रानी मुखर्जी.. गौरतलब है कि अजय देवगन ने रानी की बड़ी बहन काजोल से शादी की है और अजय अपनी साली यानि रानी मुखर्जी के साथ कई फिल्मो में काम भी कर चुके है. यानि इन दोनों की जोड़ी भी बॉलीवुड की प्रसिद्ध जीजा साली की जोड़ियों में शामिल है.

६. रणधीर कपूर और साधना.. गौरतलब है कि बॉलीवुड की इस जीजा साली की जोड़ी के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे. दरअसल साधना और बबीता रिश्ते में एक दूसरे की बहने लगती है.

जी हां असल में साधना, बबीता की चचेरी बहन है और बबीता ने रणधीर कपूर से शादी की है. तो ऐसे में साधना और रणधीर कपूर भी रिश्ते में एक दूसरे के जीजा साली लगते है. जी हां इन दोनों की जोड़ी का नाम भी जीजा साली की जोड़ियों में शामिल है.

Related posts

Leave a Comment