मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकारFeatured Article News politics Trending 

मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए लेने होंगे सात जन्म : जीतू पटवारी

कर्नाटक में कांग्रेस जेडीएस की बहुमत वाली सरकार गिरने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने मध्यप्रदेश में भी सरकार बनाने के लिए ट्विटर पर ट्रेंड शुरू कर दिया है और पिछले 1 घंटे से ट्विटर पर इस बात की ट्रेनिंग चल रही है कि कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश की बारी होनी चाहिए लेकिन इन सबके बीच कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने बयान दिया है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनाने के लिए सात जन्म लेना पड़ेगा। चलिए आइए जानते हैं उनके पूरे बयान के बारे में।

क्या कहा जीतू पटवारी ने –

कर्नाटक में सरकार गिरने के बाद भारतीय जनता पार्टी के समर्थकों ने ट्विटर पर यह ट्रेंड शुरू कर दिया कि कर्नाटक के बाद अब मध्य प्रदेश की बारी होनी चाहिए लेकिन इसी बीच कर्नाटक में कांग्रेसी मुख्यमंत्री का सपना देख रहे, कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी को बड़ी नसीहत दे डाली। फिलहाल मध्य प्रदेश में सरकार बनेगी या नहीं या तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन कांग्रेस नेताओं का इस बात पर पूरा भरोसा है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की सरकार नहीं बन सकती है।

बहुमत साबित करने में फेल हुई एचडी कुमारस्वामी की सरकार, अब ये बनेंगे मुख्यमंत्री

मध्यप्रदेश में मंत्री और कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने ट्विटर के ट्रेंड को संज्ञान में लेते हुए एएन आई समाचार एजेंसी से बातचीत करने के दौरान कहा कि बीजेपी ने हमें नुकसान पहुंचाने के लिए पुरजोर कोशिश की, लेकिन यह कमलनाथ की सरकार है ना कि कुमार स्वामी की उन्हें सात जन्म और लेना पड़ेगा इस सरकार को हिलाने के लिए।

 मनमोहन सिंह होंगे रिटायर ? इस वजह से शायद न दिखें राज्यसभा में

गौरतलब है कि आज कर्नाटक में जो टेस्ट के दौरान एचडी कुमार स्वामी की सरकार फेल हो गई और वह बहुमत साबित नहीं कर पाए और उनकी सरकार जल्द ही गिर जाएगी कहा जा रहा है कि बीजेपी के बीएस येदुरप्पा कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं, लेकिन भाजपा समर्थकों का कहना है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार बनानी चाहिए।

मनमोहन सरकार में कथित सर्जिकल स्ट्राइक पर आरटीआई के जरिए बड़ा खुलासा, पढ़िए पूरी ख़बर

Related posts

Leave a Comment