बीजू जनता दलpolitics Trending 

बीजू जनता दल लोकसभा चुनाव में 33 फीसदी महिला आरक्षण देने वाला पहली पार्टी बनी

बीजू जनता दल ने रविवार को महिलाओं को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की। यह घोषणा ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक ने केंद्रपाड़ा में एक चुनाव प्रचार रैली के दौरान की। ऐसा करने वाली बीजू जनता दल पहली पार्टी बन गई है|

घोषणा के साथ, बीजू जनता दल देश की पहली पार्टी बन जाएगी जिसने संसदीय टिकटों के लिए महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की अनुमति दी। इसका मतलब है कि बीजेडी महिलाओं को न्यूनतम सात से आठ टिकट सुनिश्चित करेगी।

बीजू जनता दल प्रमुख नवीन पटनायक ने कहा, “मैं आज केंद्रपाड़ा में खुश हूं। मैंने आगामी लोकसभा चुनावों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की घोषणा की है।”

राज्य में विधानसभा चुनाव की तारीखों के आज घोषित होने की उम्मीद है। चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों की घोषणा करने के लिए शाम 5 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

कांग्रेस की नई नीचता : नेता विजया शांति ने पीएम मोदी की आतंकवादी से कर डाली तुलना !

भाजपा ने की महिला आरक्षण की सही शुरुआत

पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र को सही मायने में मज़बूत करने की कवायत में भारतीय जनता पार्टी ही उचित साबित होती है क्योंकि वही देश की पहली पार्टी बनी जिसने सबसे पहले अपनी पार्टी में महिलाओं के लिए कुल 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान रखा| वहीँ संसद में उसे लंबित करने का आरोप लगाया जाता है वह अधूरी बात है क्योंकि जब भी सरकार महिला आरक्षण बिल को लेकर आती है तो उसी पर चर्चा करने के लिए चिट्टी लिख के दिखावा करने वाली कांग्रेस अपने आप ही चर्चा वाले दिन हंगामा आदि करके इसे टाल देती|

उसे वाकई बीजू जनता दल से सीखना चाहिए| आने वाल दिनों में भारतीय जनता पार्टी भी अपनी महिला उम्मीदवारों के लिए ऐसी घोषणा कर सकती है| महिलाओ का राजनीती में आना बेहद आवयशक है वह हर धर्म , वर्ग , विचारधारा , जाती और समाज से|

नीरव मोदी और माल्या जैसे भगोड़े मोदी सरकार में ही वापस आएंगे : प्रकाश जावड़ेकर

 

Summary
बीजू जनता दल लोकसभा चुनाव में 33 फीसदी महिला आरक्षण देने वाला पहली पार्टी बना
Article Name
बीजू जनता दल लोकसभा चुनाव में 33 फीसदी महिला आरक्षण देने वाला पहली पार्टी बना
Description
बीजू जनता दल ने महिलाओं को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की। ऐसा करने वाली बीजू जनता दल पहली पार्टी बन गई है|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment