पीएम मोदी की बायोपिकBollywood Featured Article politics Trending हिन्दी लेख 

नरेंद्र मोदी की बायोपिक में विवेक ओबरॉय के साथ उनके पिता भी आएंगे नजर

ये तो सब जानते है कि एक्टर विवेक ओबरॉय नरेंद्र मोदी की बायोपिक में मोदी जी का किरदार निभाने वाले है। मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है कि इस फिल्म में विवेक के साथ साथ उनके पिता सुरेश ओबरॉय भी नजर आने वाले है। दरअसल इस फिल्म के निर्माता संदीप सिंह का कहना है कि इस फिल्म में सुरेश जी भी एक छोटा सा किरदार निभाने वाले है। हालांकि यह एक काल्पनिक किरदार होगा, लेकिन फिर भी काफी अहम होगा। बता दे कि इस फिल्म में मोदी जी के युवा दिनों से लेकर उनके राजनीती में आने और पीएम बनने तक का सफर दिखाया जाएगा। यही वजह है कि लोग इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित है।

पीएम मोदी की बायोपिक.. जाने आखिर कौन सा कलाकार निभाएगा अमित शाह का किरदार

पीएम मोदी की बायोपिक

मोदी की बयोपिक में विवेक ओबेरॉय के बाकि लुक्स, पोस्टर से बिलकुल अलग है

नरेंद्र मोदी की बायोपिक..

वही अगर सुरेश ओबरॉय की बात करे तो उन्होंने फिल्म में एक संत का किरदार निभाया है। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा उन्हें संत का इतना बढ़िया लुक दिया गया है कि उन्हें पहचान पाना भी काफी मुश्किल है। अब यूँ तो पहले यह फिल्म लोकसभा चुनाव के दौरान बारह अप्रैल को रिलीज़ होने वाली थी। मगर लोगो की उत्सुकता को देखते हुए इस फिल्म की रिलीज़ डेट पांच अप्रैल कर दी है, ताकि लोगो को ज्यादा इंतजार न करना पड़े। बता दे कि नरेंद्र मोदी की बायोपिक उमंग कुमार के निर्देशन में बनाई गई है।

क्या अक्षय कुमार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव ? पढ़िए यह ख़बर

इसके साथ ही अगर खबरों की माने तो यह फिल्म तेलुगू, और तमिल भाषा में भी रिलीज़ होगी। जी हां इसका मतलब ये है कि अब साउथ के लोग भी इस फिल्म को देखने का लुफ्त उठा सकते है। हमें यकीन है कि लोगो को पीएम मोदी की जिंदगी का यह अनोखा सफर देखने में काफी मजा आएगा।

बॉलीवुड और राजनीतिक हस्तियों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
नरेंद्र मोदी की बायोपिक में विवेक ओबरॉय के साथ उनके पिता भी आएंगे नजर  India Alive
Article Name
नरेंद्र मोदी की बायोपिक में विवेक ओबरॉय के साथ उनके पिता भी आएंगे नजर India Alive
Description
ये तो सब जानते है कि एक्टर विवेक ओबरॉय नरेंद्र मोदी की बायोपिक में मोदी जी का किरदार निभाने वाले है। मगर ये बात बहुत कम लोग जानते है कि इस फिल्म में विवेक के साथ साथ उनके पिता सुरेश ओबरॉय भी नजर आने वाले है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment