10 counties that gives visa on arrival to IndiansNews हिन्दी लेख 

भूटान सप्ताह

                           भूटान सप्ताह 

        •         •भूटान सप्ताह
                  •क्या है खास

भूटान सप्ताह

                                भूटान सप्ताह
पाकिस्तान को सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में मुँहतोड़ जवाब देने वाला भारत भूटान के साथ अपने मैत्रेयी पूर्ण संबंध के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में “भूटान सप्ताह” मना रहा है।

 

भारत हमेशा से ऐसा  देश रहा है जो स्वाभिमान  की रक्षा में शस्त्र भी उठा सकता है तो वहीं अपने प्रेम को व्यक्त करते हुए “भूटान सप्ताह” भी मना रहा है। भूटान एक खूबसूरत राष्ट्र है।यह ऐसा देश है जो विश्व में विकसित देश की ख्याति पाने के लिए पूंजिवाद की अंधी दौड़ में शरीक नहीँ होता।

 

भारत और भूटान के राजनीतिक मैत्रेयी को 50 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस  मित्रता को भारत “भूटान सप्ताह” के रूप में मना रहा है।

भूटान सप्ताह

राजधानी दिल्ली स्थित इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र में प्रवेश करने पर आपको एक छोटे भूटान की झलक मिलेगी। इस 7 दिवसीय प्रदर्शनी में भूटान की संस्कृति को बहुत ही बारीक़ी से उभारा गया है । यहाँ भूटान की लोक संस्कृति पर प्रस्तुति व भूटानी फ़िल्मों के प्रदर्शन के अलावा स्वादिष्ट खाना  मुख्य आकर्षण के केंद्र हैं।

साथ ही भूटान की  हर्बल दवाइयाँ भी यहाँ उपलब्ध हैं।

 

इसके अलावा यहाँ भारत भूटान संबंध को ध्यान में रख कर चित्र प्रदर्शिनी का भी आयोजन किया गया है ।

विभिन्न सन्स्कृतियों को जानने के इच्छुक लोगों के लिए यह एक अच्छा अवसर है। यहाँ भूटानी रसोई से लेकर प्रत्येक वस्तु का खूबसूरती से प्रदर्शन किया गया है।

 

30सितम्बर को समाप्त होने वाले इस कार्यक्रम को हम भारत का अपने पडोसी देशों के प्रति प्रेम को व्यक्त करने व भारतीयों को भूटान संस्कृति से अवगत कराने की दिशा में किया एक सार्थक प्रयास मान सकते हैं।
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र में आयोजित “भूटान सप्ताह” कार्यक्रम में प्रत्येक दिन एक अलग विषय पर प्रदर्शन होता है।  लोक सान्स्कृतिक प्रस्तुति एवं फिल्म प्रदर्शन विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
राष्ट्रीय कला केंद्र केन्द्रिय सचिवालय मेट्रो स्टेशन पर उतर कर आसानी से पहुँचा जा सकता है ।

Related posts

Leave a Comment