भारत फिल्म चासनी टीजरEntertainment Featured Article News Trending 

भारत फिल्म के चासनी का टीजर रिलीज़

भारत फिल्म के चासनी गाने का टीजर रिलीज हो चुका है। भारत फिल्म, जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी को देखने के लिए पूरा बॉलीवुड इंतजार कर रहा है।और इसी बीच भारत फिल्म के चासनी गाने का टीजर रिलीज हुआ है जिसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड के अलावा सलमान खान के फैंस भी कैटरीना कैफ के साथ सलमान खान की जोड़ी को फिल्मी पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं।

भारत फिल्म के चासनी गाने का टीजर रिलीज –

भारत फिल्म के चासनी गाने का टीजर रिलीज हो चुका है और इसे लोगों के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है, क्योंकि भारत फिल्म के गाने के टीजर में सलमान खान और कैटरीना कैफ की जबर्दस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। वहीं इस टीजर से यह कहा जा सकता है कि सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की यह जोड़ी इस फिल्म से बॉलीवुड की दुनिया में एक बार फिर से खूब सुर्खियां बटोरने वाली है।
चासनी गाने के टीजर की की बात करें तो इसमें सबसे पहले सलमान खान का नाम लिखते हुए आ रहा है, उसके बाद मीठी मीठी गाने के बोल के साथ सलमान खान और कैटरीना कैफ का क्लोजअप शॉट दिखाया गया है। वही इस फिल्म में सलमान खान और कैटरीना कैफ एक दूसरे की बाहों में भी नजर आए हैं। वहीं सलमान खान कैटरीना कैफ के माथे पर किस करते हुए भी नजर आ रहे हैं। फिलहाल लोग इस गाने के इंतजार में बैठे हैं कि गाने के टीजर रिलीज के बाद आखिर पूरा गाना कब रिलीज किया जाएगा।
गौरतलब है कि एक लंबे समय के बाद सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी फिल्मी पर्दे पर नजर आने वाली है, क्योंकि इससे पहले दोनों एक साथ टाइगर जिंदा है फिल्म में नजर आ चुके हैं। वहीं इस ईद पर सलमान खान की यह फिल्म दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार करवा रही है।

Related posts

Leave a Comment