तुलसी के पत्ते खाएंFeatured Article health nature Opinion हिन्दी लेख 

हर रोज तुलसी के पत्ते खाएं और ये चमत्कारी लाभ पाएं

यूँ तो हिन्दू धर्म के अनुसार तुलसी को एक बेहद पवित्र और गुणकारी पौधा माना जाता है। मगर हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि जिस तरह से तुलसी के पौधे की पूजा करने से हमें कई तरह के पुण्य मिलते है। ठीक उसी तरह से तुलसी के पत्ते खाने से भी हमें कई तरह के लाभ मिलते है। इसलिए तुलसी के पत्ते खाएं और ये चमत्कारी लाभ पाएं। गौरतलब है कि शास्त्रों के अनुसार तुलसी के पौधे को काफी पूजनीय और शुभ माना जाता है। यही वजह है कि हमारे भारत देश में तुलसी की पूजा देवी के रूप में की जाती है। ऐसे में अगर आप तुलसी के पत्ते खाएं, तो इससे आपकी कई बीमारियों का नाश हो सकता है। तो चलिए अब आपको तुलसी के पत्ते खाने के फायदों के बारे में विस्तार से बताते है।

तुलसी के पत्ते खाने से ये चमत्कारी लाभ होते है..

१. बता दे कि हर रोज सुबह पानी के साथ तुलसी के पत्तो की पांच सात पत्तियां खाने से न केवल स्मरण शक्ति तेज होती है बल्कि शारीरिक बल में भी मजबूती आती है। इसके इलावा अगर आपको पेट दर्द की समस्या हो तो तुलसी की ताजा पत्तियों का दस ग्राम रस निकाल कर पीने से इस समस्या से निजात मिलता है। गौरतलब है कि तुलसी की सूखी पत्तियों का चूर्ण बना कर इसे मुँह पर लगाने से चेहरा काफी तेजस्वी लगने लगता है।

२. बता दे कि तुलसी की पत्तियों को निम्बू के रस में मिला कर लगाने से दाद खाज की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके इलावा तुलसी की पत्तियां खाने से हृदय से संबंधित रोगो में भी काफी सुधार आता है। गौरतलब है कि तुलसी की जड़ो को कमर पर बाँधने से गर्भवती महिलाओ को काफी लाभ होता है। इससे गर्भवती महिलाओ को शिशु पैदा करते समय कम पीड़ा होता है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो तुलसी की पत्ते खाने से केवल लाभ ही लाभ मिलते। इसलिए अगर आप चाहते है कि आपके स्वास्थ्य ठीक रहे तो हर रोज तुलसी के पत्ते खाएं और ये चमत्कारी लाभ पाएं।

हालांकि इस दौरान इस बात का ध्यान रखे कि शाम के समय तुलसी के पत्ते न तोड़े और न रविवार के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ने चाहिए। जी हां आप चाहे तो रविवार से एक दिन पहले तुलसी के पत्ते तोड़ कर रख सकते है। बहरहाल तुलसी के इन गुणों के बारे में जान कर यक़ीनन आप भी इसका सेवन किए बिना नहीं रह पाएंगे।

स्वास्थ्य से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
हर रोज तुलसी के पत्ते खाएं और ये चमत्कारी लाभ पाएं - India Alive
Article Name
हर रोज तुलसी के पत्ते खाएं और ये चमत्कारी लाभ पाएं - India Alive
Description
तुलसी के पौधे की पूजा करने से हमें कई तरह के पुण्य मिलते है। ठीक उसी तरह से खाने से भी कई तरह के लाभ मिलते है। तुलसी के पत्ते खाएं और ये चमत्कारी लाभ पाएं।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment