शादी से पहले काजोलBollywood Entertainment Featured Article Interesting हिन्दी लेख 

शादी से पहले काजोल से नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस से प्यार करते थे अजय देवगन

यूँ तो काजोल और अजय देवगन की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे हिट जोड़ियों में से एक मानी जाती है। मगर बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि अजय देवगन शादी से पहले काजोल से नहीं बल्कि इस मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस से प्यार करते थे। आपको जान कर हैरानी होगी कि अजय देवगन किसी और से नहीं बल्कि रवीना टंडन से प्यार करते थे। जी हां इन दोनों एक साथ कई फिल्मो में काम किया है। ऐसे में शूटिंग के दौरान इन दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ गई थी। हालांकि इनके रिश्ते में कड़वाहट तब आई, जब ये दोनों दिलवाले फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

शादी से पहले काजोल

शादी से पहले काजोल..

दरअसल उस समय अजय देवगन और करिश्मा कपूर एक दूसरे के काफी गहरे दोस्त बन गए थे। वही दूसरी तरफ रवीना टंडन को इन दोनों की करीबी काफी चुभ रही थी। जिसके चलते रवीना टंडन ने न केवल अजय देवगन से दूरी बना ली बल्कि करिश्मा कपूर के बारे में काफी खरी खोटी भी कही। बता दे कि उस समय अजय देवगन बॉलीवुड में अच्छा खासा नाम कमा चुके थे।

ऐसे में अपनी इमेज को बनाएं रखने के लिए अजय देवगन ने करिश्मा और रवीना दोनों से ही दूरी बना ली। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि रवीना और करिश्मा फिल्म अंदाज अपना अपना में एक साथ काम भी कर चुके है, लेकिन इसके बाद ये दोनों किसी भी फिल्म में एक साथ नजर नहीं आएं। मगर इसमें कोई दोराय नहीं कि अजय देवगन शादी से पहले काजोल से नहीं बल्कि रवीना टंडन से प्यार करते थे।

अगर तब उन दोनों के बीच गलतफहमी नहीं हुई होती, तो आज शायद रवीना टंडन, अजय देवगन की जिंदगी का खास हिस्सा होती।

बॉलीवुड हस्तियों के जीवन से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

Summary
शादी से पहले काजोल से नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस से प्यार करते थे अजय देवगन   India Alive
Article Name
शादी से पहले काजोल से नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस से प्यार करते थे अजय देवगन India Alive
Description
मगर बहुत कम लोग ये बात जानते होंगे कि अजय देवगन शादी से पहले काजोल से नहीं बल्कि इस मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस से प्यार करते थे।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment