जाने आखिर केला और अंडा एक साथ जमीन में दफ़नाने पर क्या होता है
यूँ तो हर किसी को अपने घर में पेड़ पौधे लगाना काफी पसंद होता है. वो इसलिए क्यूकि एक तो घर में पेड़ पौधे लगाने से घर का वातावरण बेहद खुशनुमा रहता है और दूसरी तरफ इससे वातावरण में हरियाली भी बनी रहती है. मगर यदि हम आपसे कहे कि आप एक बार केला और अंडा एक साथ जमीन में दफना दे, तो क्या आप ऐसा करेंगे. वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इन दोनों चीजों को जमीन में दफ़नाने से आपको नुक्सान नहीं बल्कि फायदा ही होगा. अब वो फायदा क्या है, ये तो आपको पूरी खबर पढ़ने के बाद ही पता चलेगा. गौरतलब है कि केला और अंडा एक साथ जमीन में दबाने के लिए आपको ज्यादा नहीं लेकिन थोड़ी सी मेहनत तो करनी ही पड़ेगी.

केले और अंडे को इस तरह से एक साथ जमीन में दफनाएं..
जी हां इसके लिए सबसे पहले उस जगह पर एक गड्ढा कर ले जहाँ आपको पौधा उगाना है. इसके बाद उस गड्ढे में एक केला और एक ही अंडा रख दीजिये. गौरतलब है कि इसके बाद आपको गड्ढे को भरना नहीं है बल्कि इसके ऊपर वो पौधा लगाना है जो आप लगाना चाहते है. फिर इसमें पानी डाल कर इसे अच्छी तरह से मिटटी से ढक दीजिये. आपको जान कर हैरानी होगी कि ऐसा करने से आपको इसमें खाद डालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. वैसे भी पौधों को सही तरीके से बड़ा करने के लिए उन्हें समय समय पर खाद देने की जरूरत पड़ती है. ऐसे में इस नुस्खे को आजमाने से आपका काम बहुत ज्यादा आसान हो जाएगा.
हालांकि ये तरीका थोड़ा अजीब जरूर है, लेकिन इससे आपका पौधा काफी जल्दी बड़ा हो जाएगा. यहाँ तक कि ऐसा करने से आपका पौधा हमेशा हरा भरा रहेगा. वैसे भी हम पेड़ पौधों को जल्दी बड़ा करने के लिए और उन्हें हरा भरा रखने के लिए दिन भर कड़ी मेहनत करते है. ऐसे में अगर आप इस तरीके का इस्तेमाल करेंगे तो आपका काम बहुत ही ज्यादा आसान हो जाएगा. दरअसल अंडे और केले दोनों ही चीजों में ऐसे पोषक तत्व होते है, जो पौधों के लिए काफी अनिवार्य होते है. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इन दोनों चीजों में पौधों में पोषक तत्वों की कमी पूरी करने की क्षमता होती है. जी हां ये दोनों चीजे पौधे के लिए खाद का काम ही करती है. यहाँ तक कि इससे पौधे कभी नहीं सूखते.
बहरहाल हम तो यही कहेंगे कि कल ही केला और अंडा एक साथ जमीन में दफनाएं और हरे भरे पौधे उगाएं.
कुदरत और पेड़ पौधों से जुडी हुई और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल India Alive पर

hello everyone, my name is Rajni Goyal. i am a writer but on the other side i love music. to be very frank i also even don’t know what i want to do in my life. लेकिन अगर अपनी भाषा मैं कहूं तो…. भटकती हुई मुसाफिर हूँ, मंजिल की तलाश है, जहाँ मंजिल दिख जाएँ वही लिखा हमारी किस्मत का असली आगाज है।



