बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का बयान देश में लागू होगी एनआरसी, बाहर निकाले जाएंगे सभी घुसपैठिए
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष और चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह ने हाल ही में एक चुनावी जनसभा के दौरान ऐसा बयान दिया। जिसके बाद से विपक्ष और अन्य बीजेपी पार्टी विरोधियों के अंदर खलबली मच गई है। यह मौसम लोकसभा चुनाव का है। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी अपनी नीतियों के प्रचार-प्रसार में और किसी भी तरह से विपक्ष की गलतियों का भांडा फोड़ ने में देर नहीं लगातीं हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बयान देते हुए कहा कि सत्ता में वापस आने के बाद उनकी सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पूरे देश में एनआरसी लागू हो। ताकि इस देश से हिंदू, बौद्ध और सिखों को छोड़कर अन्य सभी घुसपैठियों को देश से बाहर निकाल दिया जाएगा।
अमित शाह के इस बयान के बाद विरोधियों के साथ साथ बॉलीवुड में भी खलबली मच गई है। एक्ट्रेस और डायरेक्टर पूजा भट्ट बॉलीवुड डायरेक्टर आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने ट्विटर पर अमित शाह के इस बयान के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है।
पूजा भट्ट ट्रेन अमित शाह के इस बयान के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्विटर पर लिखा कि अगर यह संप्रदायिकता नहीं है, तो मुझे नहीं पता क्या है। अगर यह देश को बांटने की राजनीति नहीं है तो मुझे नहीं पता यह क्या हैहै। अगर यह बंटवारे का भय पैदा करना नहीं है तो मुझे नहीं पता यह क्या है। क्या यही भारत है ?यह धर्मनिरपेक्ष भारत के विचार को हाईजैक कर लिया गया है।
बॉलीवुड डायरेक्टर ओनिर ने पूजा भट्ट के बयान को ट्वीट करते हुए लिखा कि काफी समय बाद मैंने इस तरह की परेशान करने वाली भयानक खबर को सुना है। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान पिछले कुछ समय से बीजेपी के प्रति आक्रामक रही हैं। उन्होंने भी ट्वीट करते हुए लिखा कि मैंने इससे पहले इतना भयानक कुछ भी नहीं देखा। अगर यह जो कह रहे हैं वैसा होता है तो इस देश की मदद केवल भगवान ही कर सकता है।
अमित शाह के इस बयान पर प्रतिक्रिया है चालू हो गई है और उनका यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

मेरे लिखने का सभी के लिए भले कोई अर्थ नहीं होता..
मगर मेरा लिखना हर किसी के लिए व्यर्थ नहीं होता।



