अमेरिकी संसदBreaking News Featured Article International Affairs 

अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए अमेरिकी संसद से आई खुशखबरी

भले ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत को लेकर कड़े बयान देते रहे हो मगर हाल ही में अमेरिकी संसद ने भारत के संबंध में एक ऐसा विधेयक पास किया है। जिससे भारतीयों में खुशी की लहर दौड़ जाएगी। यह विधेयक अमेरिका की संसद में प्रतिनिधि सभा द्वारा पारित किया गया। इस विधेयक के अनुसार अमेरिका में रहने वाले ग्रीन कार्ड धारक भारतीय अब वहां पर और भी ज्यादा समय तक रुक पाएंगे। दरअसल ग्रीन कार्ड अमेरिका में रह रहे भारतीयों को वहां पर स्थाई रूप से रुकने और काम करने की सुविधा प्रदान करता है। अमेरिका की संसद ने ग्रीन कार्ड की सीमा की अवधि बढ़ा दी है।

भारत के लिए है अच्छी खबर

अमेरिका के संसद द्वारा पारित इस विधेयक का नाम फेयरनेस ऑफ स्किल्ड इमीग्रेंट एक्ट 2019 है। इस विधेयक को सदन में उपस्थित 435 सदस्यों में से 65 के मुकाबले कुल 365 सदस्यों के सहमति से पारित किया गया। दरअसल अमेरिका ने 1 साल में प्रवासी आधारित वीजा की अवधि 7 फ़ीसदी किसी भी देश के लिए निर्धारित की थी। मगर अब इस अवधि को बढ़ाकर 15 फ़ीसदी कर दिया गया है। भारत से काफी संख्या में भारतीय अमेरिका में रोजगार के लिए जाते हैं।

क्या है ग्रीन कार्ड?

दरअसल अमेरिका की सरकार प्रत्येक वर्ष हर देश के लिए 7 फ़ीसदी ग्रीन कार्ड जारी करती है। ग्रीन कार्ड अमेरिका में जाकर 1 साल में स्थाई तौर पर रहने वाले और काम करने वाले लोगों के लिए काम आता है। अमेरिका सरकार द्वारा जारी की जाने वाली लिमिट 1,40,000 थी। यानी कि 1 साल में अमेरिकी सरकार इतने ही ग्रीन कार्ड जारी करती थी। मगर अब इस सीमा को बढ़ा दिया गया है। पहले किसी भी एक देश के 9800 से ज्यादा व्यक्तियों के लिए ग्रीन कार्ड नहीं जारी किया जा सकता था। मगर अब इससे भारत से जाकर अमेरिका में काम करने वाले लोगों के लिए आसानी होगी।

Summary
अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए अमेरिकी संसद से आई खुशखबरी
Article Name
अमेरिका में रहने वाले भारतीयों के लिए अमेरिकी संसद से आई खुशखबरी
Description
अमेरिकी संसद ने अपने यहां रहकर काम करने वालों के लिए जारी किए जाने वाले ग्रीन कार्ड की लिमिट एक विधेयक पास करके बढ़ा दी है।
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment