इलाहाबाद जंक्शन का नाम हुआ प्रयागराज जंक्शन
उत्तर प्रदेश के जिले इलाहाबाद के तमाम स्टेशनों के नाम अब प्रयागराज से शुरू होंगे। इसलिए अब इलाहाबाद जंक्शन को प्रयागराज जंक्शन कहा जाएगा। इसी प्रकार प्रयाग घाट को प्रयागराज संगम स्टेशन पुकारा जाएगा। कुंभ मेले से पहले इलाहाबाद जिले का नाम प्रयागराज कर दिया गया था। नगर निगम विकास प्राधिकरण समेत अन्य विभागों में नाम बदल दिया गया था लेकिन शहर में स्थित रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने में सवा साल लग गया।
जरूर देखें – भारतीय रेलवे RFID से होगी लैस, जानिए इसके बारे में
वहीं रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट करके बताया,”भारत में उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज जनपद में स्थित स्टेशनों के नाम को प्रयागराज से प्रारंभ होने वाले शब्द पर रखने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से प्राचीन नगर की पहचान वापस मिलेगी।”

आपको बता दें कि अक्टूबर 2018 में इलाहाबाद को प्रयागराज में बदल दिया गया था। जिसके बाद रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने के लिए जिला प्रशासन ने शासन और रेल मंत्रालय को चिट्ठी भेजी थी। वहीं से पत्र गृह मंत्रालय को भेजा गया। गृह मंत्रालय से स्टेशनों के नाम बदलने की स्वीकृति मिलने के बाद शासन से पत्र जारी हो गया है। केवल प्रयाग जंक्शन के नाम में कोई बदलाव नहीं है। उत्तर मध्य रेलवे उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी का कहना है कि गृह मंत्रालय की चिट्ठी मिलते ही तत्काल स्टेशनों के नाम बदल दिए जाएंगे। प्रयागराज शहर में स्थित रेलवे स्टेशनों का नाम बदलने जाने पर महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने खुशी जाहिर की है।
आपको बता दें कि यह जंक्शन 163 वर्ष पुराना है। जंक्शन का कोड एएलडी की जगह पीआरजीजे, प्रयागराज रामबाग का कोड का एएलवाई की जगह पीआरजीसी एवं छिवकी का कोड एसीओआई की जगह पीसीओआई किया जा सकता है।
आपको बता दें कि नाम में परिवर्तन इलाहाबाद सिटी का प्रयागराज रामबाग में इलाहाबाद छिवकी का प्रयागराज छिवकी, राजघाट का प्रयागराज संगम हो गया है।

