अल शबाब ने ली मोगादिशु हमले की जिम्मेदारी
आतंकी संगठन अल शबाब ने मोगादिशु हुए घातक हमले की जिम्मेदारी ली। मोगादिशु में हुए इस घातक हमले में लगभग 78 लोग मारे गए थे। अल-शबाब(Al-Shabab) समूह ने धमकी देते हुए कहा कि उनके द्वारा तुर्की नागरिकों पर इसी प्रकार के हमले होते रहेंगे। गैरोवे की स्थानीय मीडिया पोर्टल की आॅनलाइन रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को आतंकी संगठन अल-शबाब के प्रवक्ता अली डेरे ने मोगादिशु में हुए इस हमले का हवाला दिया।
जरूर देखें- 26/11 जैसा हमला भारत में फिर करवा सकते हैं पाक सेना और आईएसआई
शनिवार को मोगादिशु के बाहरी इलाके में विस्फोटक से लदी एक कार में भयानक विस्फोट हुआ। अलग-अलग स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, अब तक मरने वालों की संख्या 78 से बढ़कर 90 हो गई है। और अब तक कम से कम 125 लोगों के घायल होने की खबर है। आपको बता दें कि सोमालिया 2011 से अब तक संघर्ष में उलझा हुआ है।अल- शबाब को 2011 में मोगादिशु से बाहर कर दिया गया था जिसके बाद से इसकी पकड़ यहां लगभग समाप्त हो गई है। मोगादिशु से बाहर होने के बाद से यह संगठन नियमित रूप से सोमालिया और पड़ोसी देश केन्या में काम कर रहा है।

आपको बता दें कि सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में एक आतंकवादी हमले में 90 लोगों की मौत हो गई जबकि 130 अन्य घायल हो गए। सोमालिया आतंकवाद से परेशान रहता है। यहां कई बार पहले भी आतंकी हमले हो चुके हैं। 2012 में अलकायदा के प्रति निष्ठा जता चुके आतंकवादी संगठन अल शबाब ने मोगादिशू में बार-बार हमले किए हैं। मध्य और दक्षिणी सोमालिया के कुछ हिस्सों पर अलकायदा का नियंत्रण है। सोमालिया का आतंकी संगठन अल शबाब फिलहाल न सिर्फ अफ्रीका महाद्वीप बल्कि सारी दुनिया में दहशत का पर्याय माना जाने लगा है। जहां इस समय अल कायदा कमजोर हुआ है वहीं अल शबाब खुद को गरीब और पिछड़े हुए देशों के कट्टरपंथियों का एक खतरनाक समूह बना कर दुनिया में आतंक का साम्राज्य कायम करना चाहता है। यह आतंकी संगठन मुंबई में हुए 26/11 के हमलों में भी शामिल था।

