अक्षय कुमारBollywood Entertainment Featured Article Interesting News 

नए रंग और कलेवर में नज़र आ रहे अक्षय कुमार, ला रहे है देशभक्ति की अनूठी मिसाल

जी हां दोस्तों, बात हो रही है अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘केसरी’ जिसके ट्रेलर ने सोशल मीडिया में हंगामा मचा रखा है|
केसरी रंग की पगड़ी,खाकी वर्दी और लम्बी दाढ़ी में खिलाडी कुमार सिख रेजिमेंट के एक शानदार सिपाही नज़र आ रहे है|फिल्म में अक्षय कुमार एक सिख हवलदार ईश्वर सिंह की भूमिका में है| फिल्म की कहानी 1897 के सारागड़ी के युद्ध की कहानी है,जिसमे ब्रिटिश भारतीय सेना के 21 सिख जवानो ने  10,000  अफगान सैनिको से लोहा लिया था और 600 सैनिको को मार गिराया था| हालाँकि ये अलग बात है की सारे सिख सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए| सिख सैनको की इस सहादत को आज भी सारागड़ी दिवस के रूप में मनाया जाता है| 1897 की इस लड़ाई को इतिहास की सबसे मुश्किल लड़ाइयों में से एक माना जाता है
फिल्म में अक्षय कुमार के अपोजिट परिणीति चोपड़ा है| जो फिल्म में एक पंजाबी स्त्री का रोल कर  रही है और पंजाबी सूट पहने परिणीति ट्रेलर में काफी खूबसूरत नज़र आ रही है| धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को अनुराग मिश्रा डायरेक्ट कर रहे है | अनुराग मिश्रा इससे पहले सुपर सिंह और जट्ट एंड जूलिएट जैसी पंजाबी फिल्मे बना चुके है| जिसमे उनके हीरो थे पंजाबी इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर दिलजीत दोसांझ| फिल्म की कहानी अनुराग मिश्रा और गिरीश कोहली ने लिखी है|
फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर ज़बरदस्त रिस्पांस मिल रहा है और बॉलीवुड के कई सारे सेलिब्रिटीज ने फिल्म के ट्रेलर की तारीफ़ भी की है| इस फिल्म से पहले, 51 साल के बेहद फिट अक्षय कुमार ‘सिंह इज किंग’ और ‘सिंह इस ब्लिंग’ जैसी फिल्मो में सरदार का रोल कर चुके है|
फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है| उम्मीद है की अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्मो की तरह ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर साबित होगी और दर्शको को एक नई कहानी देखने को मिलेगी|

Related posts

Leave a Comment