अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ाBollywood Entertainment Social Media Trending 

पुलवामा आतंकी हमले के बयान पर अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल

14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ के जवान शहीद हो गए। इन जवानों के नमन में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद उन्हें यूजर्स ने जम के ट्रोल किया|

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले से पूरा देश रोज और गुस्से में हैं, वहीं लगातार टि्वटर पर भी नए नए बयान को लेकर आए दिन कोई न कोई जनता के गुस्से का सामना कर रहा है। इस बार अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को दर्शकों ने उनके बयान पर जमकर क्रिया ट्रोल और उन्हें खूब खरी-खोटी भी सुनाई।

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने बयान पर लिखा कि “इस हमले से वो काफी आहत हैं, नफरत कभी भी किसी चीज का जवाब नहीं हो सकता, भगवान शहीदों के परिजनों को हिम्मत दें।” 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद कई लोगों ने शांति और अमन की बात कई ने पाकिस्तान को जिम्मेदार तक नहीं ठहराया।

नशाखोरी पर अभिनेता संजय दत्त ने यह कहा जो सोशल मीडिया में हो गया वायरल

अभी पिछले दिनों भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को भी उनके बयान पर ट्रोल किया गया और उनके ससुराल पाकिस्तान के खिलाफ कुछ ना बोलने के लिए उन्हें कई खरी-खोटी भी सुननी पड़ी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ भी लोगों का बढ़ता हुआ क्रॉस कम नहीं हो रहा जिसके चलते उन्हें सोनी पर आ रहे कपिल शर्मा शो से भी निष्कासित कर दिया गया है और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह को लिया गया है।

आपको बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के इस बयान के बाद लोग उनसे काफी नाराज हैं और उन्हें कई अपशब्द भी कहे जा रहे हैं। टि्वटर पर उनके पोस्ट पर एक शख्स ने रिप्लाई देते हुए उन्हें कहा कि “आप कश्मीर में नहीं रहतीं,तो आपको कैसे पता चलेगा कि कैसे वो लोग उनके उपर पत्थर बरसाने वालों को झेलते हैं।” ट्वीटर पर कई यूजर्स ने प्रियंका चोपड़ा को बहुत ही बुरा-भला बोला है।

न्यू जर्सी मैकडॉनल्ड्स प्रैंक वीडियो इंटरनेट पर मचा रहा कहर

 

Summary
पुलवामा आतंकी हमले के बयान पर अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल
Article Name
पुलवामा आतंकी हमले के बयान पर अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हुई ट्रोल
Description
पुलवामा आतंकी हमले जवानों के नमन में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने एक ऐसा बयान दिया जिसके बाद उन्हें यूजर्स ने जम के ट्रोल किया|
Author
Publisher Name
India Alive
Publisher Logo

Related posts

Leave a Comment