News 

चम्पारण सत्याग्रह की 100वीं वर्षगांठ पर पीएम मोदी करेंगे स्वच्छाग्रह का आगाज

चम्पारण सत्याग्रह के 100 साल पुरे होने के अवसर पर बिहार के मोतिहारी के गाँधी मैदान में ‘सत्याग्रह से स्वच्छाग्रह’ अभियान का आयोजन किया जायेगा। समारोह का आगाज करने के लिए हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बिहार के दौरे पर हैं। समारोह में देश भर से 20 हजार स्वच्छाग्रही जुटे हुए हैं। जिनमे से कइयों को सम्म्मानित किया जायेगा।

दरअसल, 10 अप्रैल 1917 को महात्मा गाँधी ने चम्पारण से सत्याग्रह आंदोलन का शरुआत किया था। इसकी याद में पिछले साल इसका शताब्दी समारोह शुरू किया गया था। बुधवार को इसका समापन किया जा रहा है।

मोतिहारी में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी वहां दो घंटे रहेंगे। कार्यस्थल पर ही वे 13 जिलों के जिलाधिकारिओं के साथ बैठक में स्वच्छता अभियान की समीक्षा करेंगे।

यहां कई योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी किया जायेगा। मोदी के साथ इस मंच पर बिहार के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, मुख्यमंत्री नितीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद रहेंगे।

‘चलो चम्पारण’ का नारा
स्वच्छाग्रह कार्यक्रम का आयोजन मोतिहारी में स्वच्छता और पेय जल मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए मंत्रालय ने ‘चलो चम्पारण’ का नारा दिया। मंच के सामने चम्पारण सत्याग्रह से जुड़े आन्दोलनकारीओं की प्रतिमाएं एवं बापू का चरखा लगाया गया है।

इन योजनाओं का किया जायेगा शिलान्यास और उद्घाटन
– प्रधानमंत्री, मोतिहारी से नगर विकास की 5 योजनाओं की नींव रखेंगे। इनकी लागत 1186.06 करोड़ रुपये राजधानी पटना के लिए शुरू होने वाली 4 परियोजनाओं पर खर्च किये जायेंगे। इससे यहां 381.7 km लम्बाई के 3 सिवेज नेटवर्क तैयार होंगे।

– मोतिहारी के मोतीझील का पुनर्विकास किया जायेगा। खर्च 21.99 करोड़

– बेतिया में अमृत योजना के तहत नगर परिषद जलापूर्ति योजना का शुरुआत करेंगे।

– सुगौली में एलपीजी प्लांट का शिलान्यास किया जायेगा।

– मुजफ्फरपुर-सुगौली रेलवे लाइन के दोहरीकरण कार्य का शुभारम्भ किया जायेगा।

– चम्पारण हमसफ़र ट्रैन को हरी झंडी दिखाकर कटिहार स्टेशन से रवाना करेंगे।

– मधेपुरा विद्युत इंजन कारखाना में निर्मित पहले विद्दुत इंजन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित करेंगे। 12000 हॉर्स पावर के इस इलेक्ट्रिक इंजन से रेलगाड़ियों की रफ़्तार बढ़ जाएगी।

Related posts

Leave a Comment