Breaking News 

गुजरात में विकास ‘सच में पागल’ हो गया है: पी. चिदंबरम

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने आर्थिक नीतियों के लिए मोदी सरकार को निशाने पर लिया. चिदंबरम ने कहा कि गुजरात में विकास वास्तव में ‘पागल’ हो गया है.

उन्होंने राज्य में ‘असमान’ विकास के लिए भाजपा सरकार की आलोचना की. पूर्व वित्त मंत्री ने केंद्र सरकार की बुलेट ट्रेन परियोजना को भी आड़े हाथों लिया. इसके साथ ही उन्होंने अपने बारे में बात करते हुए कहा कि उन्हें जीवन में एक ही बात का पछतावा है कि वह ‘पूर्ण बहुमत’ वाली सरकार में वित्त मंत्री नहीं रहे.

कांग्रेस पार्टी द्वारा गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (जीसीसीआई) में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कारोबारियों से कहा, ‘ मेरे जीवन में एक ही पछतावा है कि मैं कभी भी पूर्ण बहुमत वाली सरकार में वित्त मंत्री नहीं रहा.’ भाजपा नीत राजग सरकार को लोकसभा में मिली पूर्ण बहुमत का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस तरह के जनमत के साथ कुछ भी किया जा सकता है.

Related posts

Leave a Comment