Breaking News 

नेपाल ने दिया ड्रैगन को झटका, चीनी कंपनी के साथ हाइड्रो प्रोजेक्ट डील की रद्द

चीन की नेपाल को अपनी तरफ करने की कोशिशों को एक बड़ा झटका लगा है. नेपाल सरकार ने बुधी गंडाकी नदी पर बनाए जा रहे हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट के चीनी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट को रद्द कर दिया है. नेपाल के उपप्रधानमंत्री कमल थापा ने मंगलवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि अब ये कॉन्ट्रैक्ट किसी भारतीय कंपनी को मिल सकता है.

कमल थापा ने ट्वीट किया, ” कैबिनेट ने गेचोउबा ग्रुप के साथ बुधी गंडाकी नदी पर बनने वाले हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया है.” हालांकि, जब चीन की ओर से इस पर कोई टिप्पणी करने को कहा गया तो चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें इस बारे में अभी कोई ठोस जानकारी नहीं है, नेपाल और चीन के संबंध काफी अच्छे हैं.

Related posts

Leave a Comment