Breaking News 

साइकिल से गिनीज रिकॉर्ड बनाने निकले बंशीलाल, 18 दिनों में नापेंगे 6000 किमी

‘वो अपने हाथों को पतवार भी कर सकता है, हौसला है तो नदी पार भी कर सकता है।’ नामचीन शायर राहत इंदौरी की ये पंक्तियां, युवा बंशीलाल नेताम पर सटीक बैठती हैं। दरअसल, बंशीलाल में जज्बा और जुनून है। वह गिनीज व‌र्ल्ड रिकॉ‌र्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने को बेताब हैं। देश के गोल्डन कॉरिडोर यानी स्वर्णिम चतुर्भुज की 6000 किलोमीटर की दूरी को साइकिल से 18 दिनों में नापने का बंशी का इरादा पक्का है।

इससे पूर्व यह रिकॉर्ड प्रीतमपुरा दिल्ली के देवांशु शिवनानी के नाम था। देवांशु के पहले न्यूजीलैंड के टिम चिटटोक ने 24 दिन में गोल्डन कॉरिडोर नापा था। बंशीलाल औसतन रोज 333 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे।

Related posts

Leave a Comment