Breaking News 

6 महीने में मारे गए 80 अातंकी, अभी भी 115 की तलाश

दक्षिण कश्मीर में आतंकरोधी अभियानों में सक्रिय भूमिका निभा रही सेना की विक्टर फोर्स के जीओसी मेजर जनरल बीएस राजू ने दावा किया कि दक्षिण कश्मीर में इस समय 115 आतंकी सक्रिय हैं। इसमें 99 स्थानीय और 15 बाहरी आतंकी हैं। पिछले 6 महीनों में 80 आतंकियों को मारा जा चुका है।

मेजर जनरल बीएस राजू ने कहा कि इस समय दक्षिण कश्मीर में करीब 115 आतंकी सक्रिय हैं। इनमें से मात्र एक दर्जन ही विदेशी होंगे। अन्य सभी स्थानीय आतंकी हैं। स्थानीय आतंकियों में भी ज्यादातर बीते एक डेढ़ साल के दौरान ही आतंकी बने हैं।

हम आतंकियों को मुख्यधारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आतंकियों के परिजनों के साथ लगातार संवाद बनाया जा रहा है। हम उन्हें यकीन दिला रहे हैं कि अगर उनके भटके हुए बच्चे वापस मुख्यधारा में लौटने के लिए आत्मसमर्पण करते हैं तो उनके पुनर्वास में हर संभव सहयोग किया जाएगा। कई लोगों पर हमारे प्रयासों का सकारात्मक असर हुआ है।

Related posts

Leave a Comment