उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन
उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही तीन दिवसीय छठ पर्व शुक्रवार की सुबह संपन्न हो गया। इससे पहले छठ पूजा के दूसरे दिन उगते सूरज को अर्घ्य देने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के लिए गुरुवार की शाम से ही घाटों पर श्रद्धालु जमे रहे।
बिहार-झारखंड, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई सहित पूरे देश में घाट पर छठ पूजा के तीसरे दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दिल्ली एनसीआर के व्रती घाट पर अपने परिवार के साथ पहुंचे और पूजा अर्चना की।
आस्था का महापर्व छठ बिहार समेत देश के कई राज्यों में मनाया जा रहा है। यह पर्व मंगलवार को नहाए-खाए के साथ शुरू हो चुका है और बुधवार को खरना मनाया गया। गुरुवार को अस्ताचलगामी (डूबते हुए) सूर्य को अर्घ्य दिया गया, जबकि शुक्रवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का समापन हुअा।

