Breaking News 

भारत दौरे पर टिलरसन

अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन 3 दिवसीय भारत दौरे पर हैं. आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात करेंगे. लेकिन भारत आने से पहले टिलरसन ने पाकिस्तान को सख्त शब्दों में हिदायत दे दी है. उन्होंने पाकिस्तान के शीर्ष नेतृत्व को सख्त शब्दों में कहा कि उन्हें देश में सक्रिय आतंकवादियों के खात्मे के लिए और प्रयास करने होंगे. टिलरसन मंगलवार रात को नई दिल्ली पहुंचे हैं.

मंगलवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी के साथ मुलाकात में टिलरसन ने द्विपक्षीय सहयोग और साझेदारी, अमेरिका और पाकिस्तान के बीच आर्थिक संबंधों को बढ़ाने और क्षेत्र में पाकिस्तान की महत्वपूर्ण भूमिका पर चर्चा की.

टिलरसन पिछले दो महीने में भारत आने वाले ट्रंप प्रशासन के दूसरे सर्वोच्च अधिकारी हैं. पिछले महीने अमेरिकी रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस भारत आये थे. टिलरसन की तीन दिन की भारत यात्रा से पहले विदेश मंत्रालय ने कहा था कि इसमें भारत-अमेरिका साझेदारी को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा की जाएगी.

सुषमा और टिलरसन की बैठक में रक्षा, आतंकवाद निरोधक उपायों, सुरक्षा, ऊर्जा तथा व्यापार के रणनीतिक महत्व वाले क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने पर बातचीत हो सकती है. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया था कि भारत के साथ अमेरिका के संबंध रणनीतिक महत्व वाले हैं जो दक्षिण एशिया तक ही सीमित नहीं हैं.

Related posts

Leave a Comment