Breaking News 

मोदी सरकार पर अब भी 85 प्रतिशत भारतीय का भरोसा है कायम: सर्वेक्षण

भारत में 85 प्रतिशत लोग अपनी सरकार में विश्वास रखते हैं, लेकिन दिलचस्प बात यह है कि आधे से ज्यादा लोग सैन्य शासन और तानाशाही का भी समर्थन करते हैं। पीईडब्लू के ताजा सर्वेक्षण में यह तथ्य सामने आया है।

38 देशों में कराए गए इस सर्वेक्षण की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत जैसे देश में जिसका सात दशकों का मजूबत लोकतंत्र का इतिहास है, वहां के 55 प्रतिशत लोग किसी न किसी रूप में तानाशाही का भी समर्थन करते हैं। यही नहीं, 27 प्रतिशत लोग शक्तिशाली नेता की कामना करते हैं। यही नहीं भारत एशिया के उन तीन देशों में शुमार है जहां के लोग टेक्नोक्रेसी का भी समर्थन करते हैं। भारत में इनका प्रतिशत 65, विएतनाम में 67 और फिलीपींस में 62 है।

सर्वेक्षण के मुताबिक, भारत और दक्षिण अफ्रीका जैसे दो बड़े लोकतांत्रिक देशों में क्रमश: 53 प्रतिशत और 52 प्रतिशत लोग सैन्य शासन को अपने देश के लिए अच्छा मानते हैं। खास बात यह है कि इन दोनों ही देशों में 50 वर्ष से ज्यादा उम्र के लोग सैन्य शासन के ज्यादा पक्षधर नहीं हैं।

Related posts

Leave a Comment