कश्मीर राग अलापने वाले पाकिस्तान को भारत ने दिया सटीक जवाब
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को यह ताकीद कर कि कश्मीर हड़पने का उसका सपना कयामत तक पूरा नहीं होगा, यानी एक किस्म से स्पष्ट कर दिया है कि कश्मीर में आतंकवाद को वह चाहे जितना भी शह दे भारत उसके मंसूबे को परवान नहीं चढ़ने देगा। सुषमा स्वराज की यह ललकार पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को करारा जवाब भी है जिन्होंने गत रोज पहले पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मुजफराबाद की रैली में तकरीर किया था कि कश्मीर को पाकिस्तान में मिलाने का समय आ गया है। उनका यह कड़ा संदेश उन संगठनों के लिए भी है जो पिछले दिनों मुठभेड़ में मारे गए बुरहान वानी को हीरो बनाने पर तुले हुए हैं।

