Breaking News 

जब महिलाओं के टॉयलेट में घुस गए राहुल, फोटो वायरल

राहुल गांधी का गुजरात दौरा जारी है और वो अलग-अलग जगहों पर सभाएं करते हुए भाजपा को निसाना बना रहे हैं। इसी सिलसिले में वो छोटा उदयपुर पहुंचे जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया।

राजनीतिक साभाओं और बयानबाजी के बीच राहुल की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। दरअसल मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि राहुल गांधी सभा के बाद जब टॉयलेट गए तो वो पुरुषों की बजाय महिलाओं के टॉयलेट में चले गए।

राहुल जिस टॉयलेट में गए उसके बाहर कोई साइन बोर्ड नहीं था लेकिन गुजराती में एक पर्चा चिपका हुआ था जिसपर लिखा था महिलाओं के लिए शौचालय। राहुल ने इस पर ध्यान नहीं दिया और अंदर चले गए। उनके अंदर जाते ही उनके सुरक्षा गार्ड टॉयलेट के बाहर तैनात हो गए लेकिन जैसे ही राहुल बाहर निकले मीडिया की नजरों में आ गए।

Related posts

Leave a Comment