Breaking News 

एयरफोर्स कमांडर्स कॉन्‍फ्रेंस में शामिल हुईं रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण

दिल्‍ली स्थित वायु सेना मुख्‍यालय पर एयर फोर्स कमांडर्स कॉन्‍फ्रेंस चल रही है। इसमें वायु सेना प्रमुख बी एस धनोवा के साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी शामिल हुई हैं

देश के रक्षा मंत्री पद का भार संभालने के बाद से निर्मला सीतारमण काफी सक्रिय नजर आ रही हैं। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बाद वह य‍ह पद भार संभालने वालीं देश की दूसरी महिला हैं। वैसे पूर्ण रूप से भारत की रक्षा मंत्री बनने वालीं वह पहली महिला हैं। इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री पद संभालते हुए रक्षा मंत्री का अतिरिक्‍त पद भार संभाला था।

इस वक्‍त निर्मला सीतारमण की चीनी मीडिया में वाहवाही हो रही है। उन्‍होंने हाल ही में पहली बार सिक्किम में चीन सीमा पर अग्रिम चौकियों का दौरा किया था और चीन के सैनिकों से भी संक्षिप्त बातचीत की थी। उन्होंने चीनी सैनिकों को नमस्ते का मतलब भी बताया। अब चीनी मीडिया में भी उनके नाथुला दौरे की जोरशोर से चर्चा हो रही है।

Related posts

Leave a Comment