Breaking News 

आज से दिल्ली मेट्रो का बढ़ा किराया, जानिए क्या हैं नई दरें

देश की राजधानी दिल्ली वालों को आज (10 अक्टूबर) से मेट्रो में सफर करने के लिए ज्यादा खर्च करने होंगे. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लाख मना करने के बाद भी डीएमआरसी ने किराया बढ़ोत्तरी का फैसला नहीं बदला है. आज से मेट्रो के किराए में 20 से 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है. पहले चरण में किराया बढ़ने के बाद मेट्रो यात्रियों की संख्या कम हो गई थी. बावजूद इसके डीएमआरसी ने मेट्रो के किराए में फिर से वृद्धि की है. नया किराया मेट्रो की ब्लू, येलो, रेड, ग्रीन और वायलेट लाइन पर लागू होगा. बता दें कि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन (ओरेंज लाइन) के किरायों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. यहां गौर करने वाली यह भी है कि पिछली बार किराये में बढ़ोतरी के महज पांच महीने के भीतर फिर से किराया बढ़ने से पांच किमी. से ज्यादा का सफर तय करने वाला हर यात्री प्रभावित होगा.

  • 2 किलोमीटर तक के लिए 10 रुपये
  • 2 से 5 तक के लिए 20 रुपये
  • 5 से 12 किमी तक के लिए 30
  • 12 से 21 किमी. के लिए 40 रुपये
  • 21 से 32 किमी. के लिए 50 रुपये
  • 32 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा के लिए 60 रुपये देने होंगे

इसके अलावा स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को प्रत्येक यात्रा पर दस फीसदी की छूट मिलती रहेगी डीएमआरसी के अनुमान के अनुसार मेट्रो के कुल यात्रियों में से 70 फीसदी स्मार्ट कार्ड उपभोक्ता हैं.

Related posts

Leave a Comment