Breaking News 

रक्षा और सुरक्षा भारत-फ्रांस रणनीतिक साझेदारी के अहम स्तंभ : पीएम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि रक्षा और सुरक्षा भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक साझेदारी के दो महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। प्रधानमंत्री ने यह बात बुधवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के कूटनीतिक सलाहकार फिलिप एतिनी के साथ मुलाकात के दौरान कही।

पीएमओ ने बयान जारी कर बताया कि फिलिप ने प्रधानमंत्री को रक्षा और सुरक्षा समेत सभी क्षेत्रों में भारत और फ्रांस के संबंधों को मजबूत करने की जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी ने सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की सराहना की। उन्होंने इस साल जून में की गई अपनी फ्रांस यात्रा को याद किया। इस दौरान उन्होंने नवनियुक्त राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात की थी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अपनी सुविधानुसार फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों की जल्द भारत यात्रा का उन्हें इंतजार है। पिछले दो वर्षों में भारत और फ्रांस के संबंधों में प्रगति हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अप्रैल 2015 और इस साल जून में फ्रांस की द्विपक्षीय यात्रा की थी। इसके अलावा वह नवंबर 2015 में जलवायु सम्मेलन में हिस्सा लेने वहां गए थे।

Related posts

Leave a Comment