मुंबई में 3 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 11 घायल, 35 लोग मलबे में फंसे
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बारिश और जलभराव की समस्याओं के बीच तीन मंजिला इमारत गिर गई है. ये इमारत दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में जेजे फ्लाई ओवर के पास हुआ है. हादसा करीब 8.30 बजे हुआ है.
हादसे में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. अभी भी करीब 35 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है.

