पाकिस्तान की हारBreaking News Cricket News Sports 

‘गोभी खोद दी, सिंघाड़े बिकवा दिए…’ पाकिस्तान की हार पर हरियाणवी और भोजपुरी कमेंट्री ने मचाया धमाल

भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा हाई वोल्टेज रहता है, लेकिन इस बार मैच से ज्यादा चर्चा कमेंट्री की हो रही है। पाकिस्तान की हार के बाद हरियाणवी और भोजपुरी अंदाज़ में की गई देसी कमेंट्री सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। खासकर ‘गोभी खोद दी, सिंघाड़े बिकवा दिए…’ जैसे जुमलों ने फैंस को हँसी से लोटपोट कर दिया।

इस मैच में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के साथ-साथ कमेंटेटर्स का देसी तड़का भी चर्चा का केंद्र बन गया। हरियाणवी कमेंट्री में मजेदार तंज और ठेठ अंदाज़ ने मुकाबले को और भी मनोरंजक बना दिया। हर चौके-छक्के पर ऐसे संवाद सुनने को मिले, जिनसे दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया।

वहीं भोजपुरी कमेंटेटर्स ने भी पीछे न रहते हुए अपनी खास शैली में पाकिस्तान की हार पर चुटीले कमेंट किए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन कमेंट्री क्लिप्स को लाखों बार देखा और शेयर किया जा रहा है। क्रिकेट फैंस का कहना है कि इस तरह की क्षेत्रीय भाषा की कमेंट्री मैच को और भी दिलचस्प बना देती है।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही देसी कमेंट्री

ट्विटर (एक्स), इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर #DesiCommentary और #INDvsPAK जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं। यूजर्स मजेदार मीम्स और वीडियो क्लिप्स शेयर कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि इस तरह की कमेंट्री युवा दर्शकों को क्रिकेट से और जोड़ती है।

क्रिकेट में मनोरंजन का नया ट्रेंड

अब क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि एंटरटेनमेंट का बड़ा माध्यम बन चुका है। क्षेत्रीय भाषाओं में कमेंट्री का यह ट्रेंड आने वाले समय में और भी लोकप्रिय हो सकता है। पाकिस्तान की हार के साथ इस बार देसी कमेंट्री ने भी मैदान में ‘गर्दा’ उड़ा दिया।

Related posts

Leave a Comment