Breaking News 

जन धन में खुले 30 करोड़ बैंक खाते, 65 हजार करोड़ रुपये हुए जमा

प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत तीन साल में करीब 30 करोड़ बैंक खाते खुले हैं। इन खातों में लगभग 65 हजार करोड़ रुपये जमा हैं। इस योजना से गरीबों को अर्थव्यवस्था की मूल धारा में लाने में मदद मिली है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात रविवार को आकाशवाणी से प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम मंे कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि वित्तीय समावेशन करने वाली प्रधानमंत्री जन धन योजना भारत में ही नहीं पूरे विश्र्व में आर्थिक जगत के पंडितों की चर्चा का विषय रही है। पीएम ने कहा कि इस योजना के तहत तीन साल में करीब 30 करोड़ खाते खुले हैं। यह संख्या दुनिया के कई देशों की आबादी से भी ज्यादा है।

प्रधानमंत्री ने यह बात हावर्ड विश्र्वविद्यालय के इंडिया रिसर्च सेंटर में शोधरत डा. अनन्या अवस्थी के एक सवाल के जवाब में कही। अनन्या वित्तीय समावेशन पर काम कर रही हैं। उन्हांेने पीएम से पूछा था कि जन धन योजना शुरु होने के तीन साल बाद क्या भारत वित्तीय रूप से अधिक सुरक्षित हुआ है और क्या इसका फायदा महिलाओं, किसानों, मजदूरों, गांवों और कस्बों को भी प्राप्त हुआ है?

पीएम ने इसके जवाब में कहा कि तीन साल के भीतर समाज के आखि़री छोर पर बैठे गरीब देश की अर्थव्यवस्था के मूल-धारा का हिस्सा बने हैं। उनकी आदत भी बदली है और वह बैंक में आने-जाने लगे हैं, वो पैसों की बचत करने लगे हैं।

Related posts

Leave a Comment