जल्द जारी होगी मध्य प्रदेश में लाडली योजना की 28 वीं किश्त, जानियें

लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके अंतर्गत हर महीने 1250 रुपए की राशि लाडली बहनों को दी जाती है। इस योजना का संचालन करने का मुख्य उद्देश्य राज्य में महिलाओं का उत्थान है।

अभी तक योजना की 27 किस्त जारी हो चुकी है और अब महिलाएं बेसब्री से 28वीं किस्त का इंतजार कर रही है।

सामने जानकारी के अनुसार 10 से 15 सितंबर के बीच लाडली बहनों के खाते में 28वीं किस्त भेजी जा सकती है।हालांकि अभी इसको लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।बीते महीने 7 अगस्त को राज्य की एक करोड़ 26 लाख 79000 बहनों के खाते में 1859 करोड रुपए जारी किए गए थे।इस दौरान लाडली बहनों को शगुन के रूप में 250 रुपए भी मोहन यादव ने दिए थे।

भाई दूज से मिलेंगे ₹1500

मोहन सरकार ने ऐलान किया है की दिवाली 2025 के बाद भाई दूज यानी की 23 अक्टूबर के बाद बहनों को हर महीने 1250 की जगह ₹1500 दिए जाएंगे।2028 तक यह राशि बढ़कर ₹3000 तक हो जाएगी।

साल 2023 में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा इस योजना की शुरुआत की गई थी और पहले इस योजना के अंतर्गत लाडली बहनों को हर महीने ₹1000 की राशि दी जाती थी। 2023 रक्षाबंधन पर योजना की राशि बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया और 2025 तक बहनों को 27 किस्त दी जा चुकी है

इस योजना के संचालन का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं का उत्थान है।सरकार के द्वारा महिलाओं को समझ में गरिमा पूर्वक जीवन देने के लिए हर महीने सहायता राशि दी जाती है।

कौन होते हैं अपात्र

जिन परिवारों में कोई टैक्स पेयर हो

परिवार का सदस्य सरकारी नौकरी या पेंशन भोगी हो

जिनके पास 5 एकड़ से अधिक खेती की जमीन हो या चार पहिया वाहन हो

जिन परिवार में कोई सांसद विधायक या निगम मंडल का अध्यक्ष सदस्य हो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।

Related posts

Leave a Comment