जानियें इन चारों जगहों पर क्यों मनाया जाता है कुंभ, क्या है वजह

गंगा जल को लंबे समय से अमृत के समान माना गया है, क्योंकि कहा जाता है कि समुद्र मंथन के दौरान निकले अमृत की कुछ बूंदें गंगा में मिल गई थीं। समुद्र मंथन वह घटना है, जिसमें देवता और दानवों ने मिलकर प्रयास किया था। लेकिन अमृत को पाने की लड़ाई में देवताओं और दानवों के बीच संघर्ष हुआ, जिसमें अमृत की कुछ बूंदें पृथ्वी पर गिर गईं। इस घटना के कारण ही महाकुंभ मेले की परंपरा शुरू हुई।

यहां गिरी थी बूंदे

पृथ्वी पर चार स्थानों-हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन-पर अमृत की बूंदें गिरीं। इसलिए, महाकुंभ केवल इन्हीं चार स्थानों पर आयोजित होता है। पौराणिक कथा के अनुसार, इंद्र देव के अहंकार के कारण उन्होंने महर्षि दुर्वासा का अपमान किया। महर्षि ने इंद्र को दरिद्र होने का श्राप दिया, जिससे देवताओं की समृद्धि नष्ट हो गई। इसके समाधान के लिए भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन का सुझाव दिया।

समुद्र मंथन से निकले रत्न

समुद्र मंथन से 14 अमूल्य रत्न प्राप्त हुए। इनमें शामिल थे: कालकूट विष, जिसे भगवान शिव ने ग्रहण किया और नीलकंठ कहलाए; कामधेनु गाय, जो ऋषियों को दी गई; उच्चैश्रवा घोड़ा, जो राजा बली के पास रहा; और अंत में, अमृत का कलश और धन्वंतरी देवता प्रकट हुए।

Related posts

Leave a Comment