आपकी प्रेस जलकर पड़ गई है काली, तो ऐसे करें साफ, जानियें
अधिकतर हर घर में कपड़ों पर प्रेस होती है। प्रेस किए हुए कपड़ों पर अलग ही चमक नजर आती हैं। वहीं कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं, जो कि बिना प्रेस किए हुए कपड़े पहनते ही नहीं हैं। अमूमन लोग या तो घर पर प्रेस करते हैं या फिर बाहर प्रेस करवाते हैं, लेकिन बाहर समय के अभाव और पैसा ज्यादा खर्च होने की वजह से लोग घर पर ही प्रेस कर लेते हैं। जब हम घर पर प्रेस करते हैं, तो कुछ चीजों को ध्यान में रखना पड़ता है, अन्यथा हमारे कपड़े जल जाते हैं।
खास बात
आजकल प्रेस में हर कपड़े पर प्रेस करने के लिए अलग-अलग फंक्शन दिए होते हैं। बावजूद इसे कभी-कभी प्रेस ज्यादा गर्म हो जाने पर भी कपड़े चिपक जाते हैं। कपड़े चिपक जाने की वजह से प्रेस के निचले हिस्से पर खुरदुरा और वो जगह काली हो जाती है। ऐसे में हम जब दूसरी बार कोई कपड़ा प्रेस करते हैं तो उसपर वो निशान लग जाता है। जिसकी वजह से कपड़े खराब हो जाता है और खुरदुरेपन की वजह से प्रेस स्मूथ भी नहीं चलती है। जिसके चलते इसको साफ करना बेहद जरूरी होता है। तो आज हम इस लेख में आपको जली हुई प्रेस की सतह को साफ करने की एक आसान और सस्ती सी ट्रिक बताएंगे। जिसकी मदद से आप मिनटों में अपनी प्रेस को एक बार फिर दुबारा से नया जैसा बना सकती हैं। इसके बाद आपके कपड़ों पर निशान भी नहीं लगेंगे और आप आसानी से कपड़ों पर प्रेस कर पाएंगी।
रेगमाल पेपर से साफ करें प्रेस
रेगमाल को सैंड पेपर भी कहा जाता है। यह एक खुरदुरा सा पेपर होता है, जो कि आपको आसानी से बाजार में बेहद कम कीमत में मिल जाएगा। इसको उपयोग आप प्रेस साफ करने में भी तभी करें जब वो ज्यादा जल गई हो। साथ ही इससे साफ करते हुए थोड़ी सावधानियां भी बरतें। दरअसल, रेगमाल पेपर खुरदुरा होता है ऐसे में यदि आप इसे प्रेस की सतह पर ज्यादा देर या तेज रगड़ देंगे तो वो वहां से उसकी पॉलिश भी हट सकती है।

