साल 2025 में यूपी में होगें इतने अवकाश, पढ़िये इसके बारे मेंInteresting News 

साल 2025 में यूपी में होगें इतने अवकाश, पढ़िये इसके बारे में

अगले वर्ष 2025 में निर्धारित 24 सार्वजनिक अवकाशों में से कई ऐसे हैं जो शनिवार और रविवार को पड़ेंगे, जिससे कर्मचारियों को लंबे वीकेंड का लाभ मिलेगा। इनमें से तीन अवकाश शनिवार और तीन रविवार को पड़ेंगे, जबकि रविवार के बाद अगले दिन सोमवार को चार अवकाश होंगे। बता दें की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 24 सार्वजनिक अवकाशों का ऐलान किया है। इस आदेश के तहत, कर्मचारियों और सरकारी अधिकारियों को वर्षभर में विभिन्न सार्वजनिक अवकाशों का लाभ मिलेगा, जिनमें प्रमुख त्योहारों और अवसरों को शामिल किया गया है। इन अवकाशों में से कुछ विशेष अवकाश शनिवार और रविवार को पड़ेंगे, जिससे कर्मचारियों को लंबा वीकेंड मिलेगा। सरकार ने इन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को आदेश जारी किया है कि वे इन तिथियों के अनुसार छुट्टियों का पालन करें।

महत्वपूर्ण अवकाशों की सूची इस प्रकार है:

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 6 अप्रैल को राम नवमी और 6 जुलाई को मोहर्रम रविवार को पड़ेंगे।

7 जून को बकरीद, 9 अगस्त को रक्षा बंधन, और 16 अगस्त को जन्माष्टमी शनिवार को पड़ेंगे।

31 मार्च को ईद-उल-फितर, 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती, और 12 मई को बुद्ध पूर्णिमा सोमवार को होंगे।

लगातार चार दिनों तक छुट्टी मिलेगी, जैसे:

13 मार्च (गुरुवार) को होलिका दहन, 14 मार्च (शुक्रवार) को होली, और फिर शनिवार और रविवार के अवकाश से कर्मचारियों को पांच कार्य दिवसों के बाद लगातार चार दिन की छुट्टी मिलेगी। वहीं, 20 अक्टूबर को दीपावली, 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, और 23 अक्टूबर को भैया दूज के अवकाश से एक दिन की छुट्टी (21 अक्टूबर) के साथ एक लंबा वीकेंड मिलेगा।

Related posts

Leave a Comment