यूपी में गिरने लगा तापमान, कई जिलों में मौसम रहेगा शुष्क, जानियें
उत्तर प्रदेश में शीतलहर की संभावना और ठंड की स्थिति काफी चिंताजनक दिख रही है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, कई जिलों में शीत लहर चलने का अलर्ट जारी किया गया है, साथ ही साथ लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए गए हैं।यूपी में सर्दी से बचने के लिए आवश्यक तैयारी और एहतियात बरतना बेहद जरूरी है। कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम हो सकती है, इसलिए वाहन चलते वक्त सावधानी बरतना जरूरी है। वहीं, 13, 14 और 15 दिसंबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
बता दें की पहाड़ो पर हो रही बर्फवारी के कारण उत्तर प्रदेश में ठंडी हवाएं आने का सिलसिला शुरू हो गया हैं। जिससे प्रदेश में तापमान लगातार गिर रहा हैं। जिससे प्रदेश के कई जिले शीतलहर की चपेट में आ गई हैं। साथ ही कनकनी भी बढ़ रही हैं।
शीत लहर से प्रभावित जिलों में शामिल हैं
देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, अयोध्या, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं।
यूपी में यहां न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ
अयोध्या: 4℃
बुलंदशहर: 5℃
बरेली: 5.6℃
नजीबाबाद: 6℃
इटावा: 6.4℃

