इस दिन मनाई जाएगी होली, होलिका दहन का ये है समय, जानियेFeatured Article Knowledge Lifestyle News 

इस दिन मनाई जाएगी होली, होलिका दहन का ये है समय, जानिये

हिंदू धर्म में हर साल होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। रंगों का यह त्योहार हर साल फल्गु की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल होली त्योहार की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में हिंदू कैलेंडर के अनुसार होली की सही तारीख और पूजा का शुभ समय क्या है, अगर कैलेंडर में ग्रह दशा की स्थिति के अनुसार देखा जाए तो फाल्गुन माह की पूर्णिमा शुरू होगी।

यह है समय

आपको बता दें कि 24 मार्च को सुबह 9:54 बजे, जो 25 मार्च को दोपहर 12:29 बजे समाप्त होगा। ऐसे में होलिका दहन 24 मार्च, रविवार को होगा। होलिका दहन का शुभ समय रात 11:13 बजे से 12:27 बजे तक है। यानी होलिका दहन का कुल समय 1 घंटा 14 मिनट रहेगा। उदया तिथि के अनुसार 24 मार्च को होलिका दहन होगा और 25 मार्च को धुलंडी खेली जाएगी।

होलिका दहन की ऐसे करें पूजा

होलिका दहन की तैयारियां भी एक सप्ताह पहले से ही शुरू कर दी जाती हैं। होलिका की पूजा के लिए गाय के गोबर से होलिका और प्रह्लाद की मूर्तियां बनाई जाती हैं। इस दौरान पूजा में चावल, फूल, गुलाब, फूल माला, हल्दी, मूंग, गुलाल, नारियल, बताशा आदि शामिल करना चाहिए।

यह है कहानी

पूजा के बाद होलिका की परिक्रमा की जाती है। होलिका दहन के संबंध में एक पौराणिक मान्यता है कि इस दिन भगवान हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका के माध्यम से अपने पुत्र प्रह्लाद को जिंदा जलाने की कोशिश की थी लेकिन प्रह्लाद की भक्ति की जीत हुई और होलिका जलकर भस्म हो गई। तभी से होलिका दहन की परंपरा निरंतर चली आ रही है।

Related posts

Leave a Comment