डोकलाम विवाद पर अब बिमस्टेक में भूटानी विदेशमंत्री से मिलेंगी सुषमा स्वराज
विदेशमंत्री सुषमा स्वराज नेपाल के काठमांडू में गुरुवार से शुरू हो रहे 15वें बिम्सटेक विदेश मंत्रियों के सम्मेलन में शामिल होंगी. सूत्रों के मुताबिक, काठमांडू यात्रा के दौरान सुषमा इस सम्मेलन से इतर अपने भूटानी समकक्ष दामचो दोरजी से भी मुलाकात करेंगी. भारत-चीन भूटान सीमा पर स्थित डोकलाम को लेकर जारी तनाव के बाद दोनों विदेश मंत्रियो की यह पहली मुलाकात होगी.

