लद्दाख जाएं घूमने, है एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल, ले इसका मजा, पढ़िये
क्या आप ये जानते है कि लेह लद्दाख हमेशा से घूमने के लिए बेहतरीन जगह रही है। यहां देशी नहीं बल्कि विदेश से भी लोग घूमने आते हैं। अगर आप एडवेंचर की शौकीन है तो यह जगह आपके लिए बेस्ट साबित हो सकती है। यहां साल भर पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है यहां आने वाले पर्यटक स्थानीय धरोहर और कला संस्कृति का आनंद लेते हैं। यह अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है तो ऐसे में आपको लेह लद्दाख की खूबसूरती के बारे में बताते हैं। आइये जानते है इसके बारे मे।
जांस्कर घाटी
लद्दाख में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है जहां कैंपिंग और ट्रैकिंग का मजा ले सकते हैं ये 7000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। आप यहां कई खूबसूरत जगह को देख सकते हैं। यहां से लगभग 45 किलोमीटर दूरी पर नीमू गांव स्थित है। यह आकर्षण का केंद्र है जहां आप सुकून भरे पल बिता सकते हैं।
प्रसिद्ध फुगताल मठ
फुगताल मठ को तलाक गोम्पा के नाम से जाना जाता है। अगर आप लद्दाख घूमने जा रहे हैं तो इस जगह की सैर करना ना भूले। अपनी बनावट और खूबसूरती से पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। आप यहां ट्रैकिंग का लुत्फ़ उठा सकते हैं।

