महाकालेश्वर मंदिर के अब लागू होगी ऑनलाइन दर्शन व्यवस्था, ये रहेगा समय पढ़िये
बता दें कि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर मे गर्भ ग्रह दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा करने जा रही है। जहां मंदिर समिति यह बुकिंग सुविधा अगले महीने से शुरू हो जाएगी। आपको बता दें की ऑनलाइन बुकिंग से दर्शन के लिए 6 स्लॉट बनाएंगे गए है यह समय 6:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक रहेगा। वहीं, महाकालेश्वर मंदिर में एक स्लॉट में 50 लोगों को दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी।
गर्भ गृह दर्शन के लिए लागू हुई ऑनलाइन बुकिंग
वहीं, महाकाल के दर्शन से जुड़ी जानकारी हम आपको बताने जा रहे हैं जिससे एक बार आपको यह पढ़ना चाहिए ताकि आप वहां जाए तो आपको किसी प्रकार की कोई असुविधा का सामना ना करना पड़े। आपको बता दें कि अगर आप महाकाल के दर्शन करने का प्लान बना रहे हैं तो ऑनलाइन बुकिंग करा कर ही जाए इससे आपको दर्शन में किसी प्रकार की कोई बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। जो आपके लिए सरल साबित हो सकता है।
काउंटर पर जमा हो जाती है भारी भीड़
आपको बता दें की महाकाल मंदिर समिति की तरफ से ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से दर्शन करने का फैसला इसलिए लिया है क्योंकि हर दिन करीब 15 लोगों को सशुल्क गर्भगृह में प्रवेश कराया जाता है। सुबह 6 से 12 बजे तक टिकट प्राप्त करने के लिए लोगों की भारी भीड़ काउंटर जमा हो जाती है जिसके कारण काउंटर पर बहुत ज्यादा दबाव बना रहता है। ऐसे में ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था को बनाए रखने में काफी मददगार साबित होगी। जो एक तरह से अच्छी व्यवस्था भी साबित हो सकती है।

