वेलेंटाइन डे पर पार्टनर के लिए गुलाब केक, खाकर दिल हो जाएगा खुश
14 फरवरी के दिन आज लोग वैलेंटाइन डे मना रहे है। जहां इस दिन लोग अपने पार्टनर के साथ इजहार करते है। तो ऐसे में आप वेलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ गुलाब केक बना सकते है। जो खाने में बहुत ही बढ़िया होता है। तो आइये जानते है इस केक की बनाने की रेसिपी।
यह चाहिए सामग्री
- मैदा – 1 कप
- पिसी हुई चीनी – 1/4 कप
- तेल – 1/4 कप
- बेकिंग पाउडर – 1 बड़ा चम्मच
- दूध – 1 कप
- मिल्कमेड – 1/2 कप
- वनीला एसेंस – 1/2 छोटा चम्मच
- बेकिंग सोडा – 1/2 छोटा चम्मच
- रोज एसेंस कलर – 2-3 बूंद
- चीनी की चाशनी – 1/2 कप
- आइसिंग के लिए चाहिए ये सामग्री- फेंटी हुई क्रीम – 2 कप
ये है बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बाउल में तेल, पाउडर चीनी और मिल्कमेड मिलाएं। फिर इसके बाद मैदा, बेकिंग सोडा, बेकिंग पाउडर छान कर मिला लें थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें और 5 मिनट तक फेंटें और वैनिला एसेंस डालें। अब बर्तन को तेल से ग्रीस करें और मैदा से कोट करें और बैटर डालें। इसके बाद अब कुकर में से सीटी निकाल लें और उसमें 1 कटोरी नमक डाल दें और उसके ऊपर एक स्टैंड रख कर गरम कर लें। फिर केक को कुकर में डालकर ढक्कन बंद करके धीमी आंच पर 30-40 मिनट तक पकाएं।
गुलाब के आकार की दे आइसिंग
अब तैयार केक को टूथपिक से चेक करके ठंडा कर लें। चाकू की सहायता से इसे गोल आकार में तीन भागों में काट लें। एक बाउल में कोल्ड व्हीप्ड क्रीम, पाउडर चीनी डालकर ब्लेंडर से फेंट लें। एक कटोरी में एक कटोरी वाइट क्रीम ले। क्रीम में रोज एसेंस कलर मिलाएं। चाशनी लगाने के बाद केक के एक टुकड़े पर सफेद क्रीम की एक परत लगाएं। पूरे केक को इसी तरह ढक कर रख दें। अब व्हीप्ड क्रीम को नोज़ल में डालें और पूरे केक को गुलाब के आकार की आइसिंग दें। लीजिए आपका रोज केक तैयार है। अब आप इसका मजा ले सकते है।

