भारतीय रेलवे शुरू करने जा रहा ये सुविधा, अब बच्चों के लिए आसान होगा सफरKnowledge News Travel 

भारतीय रेलवे शुरू करने जा रहा ये सुविधा, अब बच्चों के लिए आसान होगा सफर

भारतीय रेलवे अब बहुत जल्द लोगो के लिए एक नई सुविधा प्रदान करने जा रहा है। जिससे छोटे बच्चों का सफर आसान हो जाएगा। जिसके लिए भारतीय रेलवे प्रशासन ने कुछ फैसला लिया है। बता दें कि रेलवे ने महिलाओं के लिए एक नई सुविधा का ऐलान कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे की यह खास सर्विस उनके लिए है जो अपने छोटे बच्चे के साथ ट्रेन में सफर करती हैं। हमेसा यह होता है कि छोटे बच्चों के साथ ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं को बच्चे के साथ सोने में दिक्कत होती है। बता दें कि रेलवे प्रशासन ने पहली बार इस तरह की सुविधा शुरु करने जा रहा है।

छोटे बच्चों की है सुविधा

वहीं, इसकी शुरुआत उत्तर रेलवे के लखनऊ डिवीजन से शुरू करने जा रहा है। उन्होंने ट्रेन में लोअर बर्थ बेबी लगाया है। इस बर्थ में स्टॉपर और बेल्ट भी लगाया गया है। यह सारी सुविधाएं बच्चे के सोने के लिए की गई है। आप इस सीट को मोड़ने के साथ-साथ ऊपर नीचे भी कर सकते हैं। यह सुविधा उन महिलाओं के लिए दी गई है जिनके बच्चे बहुत ही छोटे होते हैं। अभी के लिए यह सुविधा सिर्फ लखनऊ मेल नाम की ट्रेन में ही दी गई है। लखनऊ मेल एक ऐसी ट्रेन है जो लखनऊ से चलकर नई दिल्ली और नई दिल्ली से लखनऊ वापस आती है।

डीआरएम ने दी जानकारी

हालांकि, लखनऊ रेलवे डिवीजन के डीआरएम की तरफ से यह जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि लखनऊ मेल में कोच नंबर 194129/बी4 में बर्थ नंबर 12 और 60 में इस बेबी बर्थ की शुरुआत की गई है। ताकि नई मां अपने बच्चे के साथ आरामदायक तरीके से सफर कर सके।

खास बात

बाकि, इस सुविधा की पहल 8 मई मदर्स डे वाले दिन की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल यह बेबी बर्थ सिर्फ लखनऊ मेल ट्रेन के एक डिब्बे में ही लगाया गया है। रेलवे अधिकारी इस संबंध में लोगों की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद इस सुविधा को और ट्रेनों में भी शुरु कर दिया जाएगा।

Related posts

Leave a Comment