Breaking News 

इजरायल में अलग अंदाज में दिखे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिनों की इजरायल यात्रा पर पहुंचे. पीएम भारतीय समयानुसार मंगलवार शाम करीब साढ़े 6 बजे तेल-अवीव के बेन गुरियन एयरपोर्ट पहुंचे, जहां इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रोटोकॉल तोड़कर बड़ी गर्मजोशी से खुद एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत किया. पीएम ने पहुंचते ही इजरायल के पीएम को गले लगाया और फिर दोनों देशों का राष्ट्रगान हुआ.पीएम बेंजामिन ने हाथ जोड़कर हिंदी में कहा, ‘आपका स्वागत है मेरे दोस्त.’ यह पहली बार है कि कोई प्रधानमंत्री इजरायल के दौरे पर गया है, 1950 में भारत ने इजरायल को एक देश का दर्जा दिया था.

modi-7_555_070517081116

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल में हुए स्वागत पर कहा कि मेहमान नवाजी से उन्हें घर की याद आ गई. मोदी ने कहा कि भारत विश्व की तेजी से तरक्की करती अर्थव्यस्था है और हम नई तकनीक व शोध को बढ़ावा देने में लगे हैं.

modi-1_555_070517081116

पीएम मोदी ने कहा, ‘सभ्य समाज में हिंसा की कोई जगह नहीं है. भारत को यहूदी बेटे-बेटियों पर गर्व है. दोनों देशों के सामने एक जैसी चुनौती है और दोनों देशों का जोर आर्थिक विकास पर है.’

modi-2_555_070517081116

पीएम मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. पीएम नेतन्याहू ने मोदी के इजरायल दौरे के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि वे योग के प्रति मोदी के उत्साह से काफी प्रेरित हुए और उम्मीद जताई कि भारत-इजरायल साथ मिलकर बेहतर भविष्य के लिए बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं.

modi-3_555_070517081116

होलोकास्ट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने पीएम मोदी इजरायली प्रधानमंत्री के साथ याद वाशेम पहुंचे. यहां पीएम तीन हॉलों में पहुंचे, पहले हॉल ऑफ नेम्स गए, जहां 46 लाख होलोकास्ट पीड़ितों के नाम दर्ज हैं. इसके बाद हॉल ऑफ रिमेम्ब्रन्स और बच्चों के स्मारक पर पहुंचे, जहां होलोकास्ट पीड़ितों में शामिल 15 लाख यहूदी बच्चों को याद करते हुए उनका नाम बोला जाता है.

modi-4_555_070517081116

पीएम मोदी की इस ऐतिहासिक यात्रा पर पूरी दुनिया की नजरें हैं. यह किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री का पहला इजरायल दौरा है. मोदी के इस दौरे के दौरान इजरायल से 17 हजार करोड़ का रक्षा सौदा होने की संभावना जताई जा रही है.

पीएम मोदी के दौरे पर इजरायल के 10 हेरोन टीपी ड्रोन को लेकर 400 मिलियन डॉलर की अहम डील होने वाली है. भारत अभी 70 से 100 अरब रुपये के करीब सैन्य उत्पाद इजरायल से आयात कर रहा है, जो अगले पांच साल में 150 अरब रुपये तक पहुंच सकता है.

पीएम के इस दौरे से इजरायल की कंपनियों के लिए भारत में निवेश के बेहतर मौके बनेंगे. सबसे बड़ी बात यह कि इजरायल मोदी के दौरे के आसरे विरोधियों को यह जताना चाहता है कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश ना केवल उसका अच्छा दोस्त है, बल्कि उसके साथ उसके व्यापक कारोबारी रिश्ते भी  हैं.

modi-9_555_070517081116

नेतन्याहू ने पीएम मोदी से अपनी मुलाकात को भी याद किया. उन्होंने बताया कि तीन साल पहले संयुक्त राष्ट्र में पीएम मोदी के साथ मुलाकात हुई थी. मुलाकात को याद करते हुए नेतन्याहू ने बताया कि किस तरह उन्होंने भारत तथा इजरायल के बीच बाकी बची दीवार को तोड़ने पर सहमति जताई और एक दूसरे का हाथ थामा.

modi-19_555_070517081116

Related posts

Leave a Comment