सीएए विरोध फिर से हुआ हिंसक
देशभर में सीएए विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। सीएए और एन आर सी के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन ने रविवार को फिर से हिंसक रूप ले लिया। सीएए के विरोध और समर्थन में लोगों की आमने सामने आ जाने के कारण रविवार को भड़की हिंसा ने सोमवार को सांप्रदायिक तौर से और खतरनाक रूप ले लिया। मंगलवार सुबह भी हालात तनावपूर्ण है। सुबह-सुबह पांच मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया गया। मौके पर बड़ी तादाद में पुलिस बल तैनात है।
जरूर देखें लखनऊ रैली में CAA को लेकर अमित शाह ने कहा-मुस्लिमों को भड़का रहा विपक्ष
सोमवार को पूर्वी दिल्ली के कई इलाकों में दिनभर पत्थरबाजी आगजनी और गोलियों का दौर चलता रहा। उपद्रवियों के सामने पुलिस पूरी तरह से असहाय नजर आई। साथ ही 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 15 ने एक धार्मिक स्थलों पेट्रोल पंप सहित घरों में दुकानों में आग लगा दी। पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक घटना पर नजर बनाए हुए हैं। उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
आपको बता दें कि सोमवार देर शाम पुलिस के सामने फायरिंग करने वाले शख्स की पहचान कर ली गई थी। अब खबर है कि गोली चलाने वाले शाहरुख नाम के इस शख्स को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

राजधानी जाफराबाद, मौजपुर, चांद बाग़, भजन पुर शेरपुर चौक सहित अन्य इलाकों में सोमवार सुबह 10:30 बजे से शुरू हुई हिंसा का दौर देर रात तक चलता रहा शाहदरा के पुलिस उपायुक्त अमित शर्मा पर उपाधियों ने हमला बोल दिया। उन्हें बचाने आए हेड कॉन्स्टेबल रतनलाल पर पहले पत्थर बरसाए और फिर बुरी तरह पिटाई की जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई। हिंसा के दौरान भजनपुरा में एक पेट्रोल पंप को भी आग के हवाले कर दिया गया। गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, कल रात में दिल्ली हिंसा मामले पर गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी बैठक की।

