चीनी मीडिया ने भी माना, मोदी की अमेरिका यात्रा से भारत को फायदा हुआ
चीन के सरकारी मीडिया ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ बैठक के बाद दोनों देशों के संबंधों ने नई उंचाइयां छुईं और इससे कई ‘सकारात्मक नतीजे’ आए. मोदी की अमेरिकी यात्रा को लेकर सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के एक समाचार विश्लेषण लेख में कहा गया कि ट्रंप के जनवरी में अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद से यह किसी राष्ट्र प्रमुख के साथ ट्रंप का पहला वर्किंग डिनर था.

