Breaking News 

रेलयात्रियों को मिलेगी वेटिंग टिकट से मुक्ति, 1 जुलाई से बदलेंगे नियम

ट्रेन यात्रा को लेकर रेलवे के नियमें में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. 1 जुलाई से भारतीय रेलवे अपने नियमों में कई बदलाव करने जा रही है. ये बदलाव तत्काल टिकट, तत्काल टिकट के समय, वेटिंग टिकट आदि के संबध में हैं.

रेलवे ने लोगों की यात्रा को और अधिक आरामदायक बनाने के लिए एक और बड़ा फैसला लिया है. 1 जुलाई से आपको वेटिंग लिस्ट का टिकट नहीं मिलेगा.

रेलवे ने फैसला किया है कि अब लोगों को सिर्फ कंफर्म टिकट दिया जाएगा या फिर आरएसी टिकट दिया जाएगा. वेटिंग लिस्ट के टिकट के झंझट से अब मुक्ति मिल जाएगी.

तत्काल टिकट बुकिंग का समय भी बदलेगा एसी कोच के लिए तत्काल टिकट बुक करने के समय में भी बदलाव कर दिया गया है.

1 जुलाई के बाद अगर आप एसी कोच के लिए तत्काल टिकट बुक करना चाहते हैं तो फिर आपको सुबह 10 बजे से 11 बजे के बीच में ही टिकट बुक करना होगा.

वहीं दूसरी ओर स्लीपर कोच के लिए तत्काल टिकट बुक करने का समय पहले जैसा ही यानी सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा.

अभी तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर कोई रिफंड नहीं मिलता है. लेकिन 1 जुलाई से रेलवे के नियमों में बदलाव के बाद तत्काल टिकट कैंसिल करवाने पर 50 फीसदी का रिफंड मिलेगा. साथ ही सुविधा ट्रेन के टिकट वापस करने पर पैसेंजर्स को 50 फीसदी भाड़ा वापस मिलेगा. इसके लिए एसी-2 पर 100 रुपए, एसी-3 पर 90 रुपए और स्लीपर पर 60 रुपए प्रति पैसेंजर्स की दर से रिफंड चार्ज काटा जाएगा.

Related posts

Leave a Comment