Breaking News 

इजरायली मीडिया में छाए मोदी

‘जाग जाइये : दुनिया के महत्वपूर्ण प्रधानमंत्री आ रहे हैं.’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी इज़रायल यात्रा को इस्राइल के एक प्रमुख बिजनेस दैनिक में एक लेख में कुछ इस प्रकार से पेश किया गया है. किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली इज़रायल यात्रा होगी. बिजनेस दैनिक ‘द मार्कर’ में इसके हिब्रू संस्करण में प्रकाशित एक लेख में भारत-इस्राइल संबंधों पर चर्चा करते लिखा गया है कि इस्राइलियों ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की यहूदी राष्ट्र की यात्रा से काफी उम्मीदें लगा रखी थीं लेकिन ‘उन्होंने बहुत अधिक कुछ नहीं किया’, जबकि मोदी 1.25 अरब आबादी के नेता हैं और उनकी व्यापक लोकप्रियता है. वह विश्व की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक का प्रतिनिधित्व करते हैं और वो काफी तव्वजो पाने के हकदार हैं.

अन्य स्थानीय समाचारपत्रों और न्यूज पोर्टल ने भी मोदी की तीन दिवसीय बहुप्रचारित यात्रा को काफी जगह दी है. द यरूशलम पोस्ट ने तो ‘मोदी विजिट’ पर अलग से एक लिंक तक बनाया है जहां उसने भारत से संबंधित लेख डाले हैं.

Related posts

Leave a Comment